बिज़नेस

अगर हाथ में है ऐसी रेखा तो आप आपको गायक और एक्टर बनने से कोई नहीं रोक सकता है, जानिए!

अगर हाथ में है ऐसी रेखा तो आप आपको गायक और एक्टर बनने से कोई नहीं रोक सकता है, जानिए!
x
हस्तरेखा विज्ञान जीवन से जुड़े कई राज्यों को खोलता है।

हस्तरेखा विज्ञान जीवन से जुड़े कई राज्यों को खोलता है। हस्तरेखा को एक तरह से जीवन की किताब भी कहा जा सकता है। यह हमारी जीवन के उन अनजान पहलुओं के बारे में जानकारी देता है जो भविष्य के गर्भ में छुपे होते हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि भविष्य के बारे में जानकारी होने के बाद उनके अशुभ प्रभावों को कम करने के लिए प्रयास किया जा सकता है। आज हम हस्तरेखा के संबंध में कुछ ऐसी जानकारी देने जा रहे हैं जिनके संबंध में कहा जाता है कि अगर वह रेखाएं हाथ में मौजूद है तो व्यक्ति बड़ा संगीतज्ञ और एक्टर बन सकता है।

महत्वपूर्ण होती है मस्तिष्क रेखा

हस्तरेखा शास्त्र में वैसे तो सभी रेखाएं महत्वपूर्ण होती हैं लेकिन मस्तिष्क रेखा को बहुत अहम बताया गया है। कई बार व्यक्ति के हाथ में भाग्य रेखा कमजोर दिखती है लेकिन मस्तिष्क रेखा के स्पष्ट और ग्रह की सही दिशा होने पर सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलते हैं। मस्तिष्क रेखा से व्यक्ति के स्वभाव, विचार, बुद्धि और साहित्यकार तथा अभिनेता बनने के चिन्ह अंकित होते हैं।

आइए जाने रेखाओं के बारे में

  1. कहा गया है कि अगर मस्तिष्क रेखा शनि पर्वत की ओर झुकी हुई है तो व्यक्ति संगीत के छेत्र में रुचि रखता है। ऐसे लोग संगीतज्ञ तक बनते हैं। ऐसे व्यक्ति दार्शनिक और चिंतनशील भी होते हैं।
  2. कहा गया है कि अगर मस्तिष्क रेखा होकर आगे बढ़ रही है तो ऐसे जातक जीवन में बड़ी सफलता प्राप्त करते हैं। कला के क्षेत्र में आगे बढ़ते हुए एक्टर बनकर नाम कमाते हैं।
  3. अगर मस्तिष्क रेखा गुरु पर्वत की ओर झुकी हुई है तो जातक बड़ा कलाकार, अभिनेता या फिर नेता बनता है। जीवन में उसे मान सम्मान प्राप्त होता है।
  4. अगर मस्तिष्क रेखा सीधी और स्पष्ट है तो ऐसे जातक पाए गए हैं। इनमें सोचने समझने की क्षमता काफी बेहतर होती है। ऐसे लोग लेखन के शौकीन और बड़े साहित्यकार बनते हैं।

नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है।

Next Story