
बिज़नेस
अगर घर में आपने इस दिशा में रखा है तुलसी का पौधा तो आप हो जायेंगे कंगाल, घर में रखा पूरा पैसा हो जायेगा गायब, जानिए!
Sandeep Tiwari | रीवा रियासत
15 Jan 2022 9:43 PM IST

x
जिस तरह से सही समय पर सही दवा का इस्तेमाल करने से रोगी ठीक हो जाता है उसी तरह पूजा पाठ में सही विधानो का पालन न करने पर हमें संपन्नता के बजाय बर्बादी का सामना करना पड़ता है।
जिस तरह से सही समय पर सही दवा का इस्तेमाल करने से रोगी ठीक हो जाता है उसी तरह पूजा पाठ में सही विधानो का पालन न करने पर हमें संपन्नता के बजाय बर्बादी का सामना करना पड़ता है। आज हम बताने जा रहे हैं तुलसी जैसे पवित्र पौधे को घर के किस दिशा में लगा कर रखें जिससे आपको धन लाभ के साथ ही जीवन में तरक्की प्राप्त हो।
छत पर न रखें तुलसी का पौधा
- अगर तुलसी के पौधे को छत पर रखते हैं तो इसे सही नहीं माना गया है। वास्तु शास्त्र के जानकारों का कहना है कि तुलसी का पौधा छत में रखने से दोष लगता है खास तौर पर जिसकी कुंडली में बुध ग्रह कमजोर है उन्हें भूल कर भी तुलसी का पौधा छत पर नहीं रखना चाहिए अन्यथा आर्थिक परेशानियां शुरू हो जाएंगी।
- अगर घर में तुलसी रखने की व्यवस्था नहीं है। तुलसी को छत पर रखना ही पड़ रहा है ऐसे में तुलसी का पौधा उत्तर या फिर पश्चिम दिशा में रखें।
- बताया गया है कि तुलसी के पौधे को छत में अकेला न रखें। तुलसी के पौधे के साथ केले का पौधा भी रखें।
- छत पर तुलसी और केले के पौधे को मौली से अवश्य बांधे। ऐसा करने से छत में तुलसी रखने का वास्तु दोष दूर हो जाता है।
- बताया गया है कि दक्षिण पश्चिम दिशा में श्यामा तुलसी रखी जा सकती हैं। लेकिन अगर श्यामा तुलसी दक्षिण दिशा की ओर रखी गई है तो वास्तु दोष माना जाएगा।
नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ऐसे में किसी कार्य को शुरू करने के पूर्व विशेषज्ञ से जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।
Next Story




