बिज़नेस

ऐसा काम करेंगे तो अगले जन्म में बनेगे कौआ

ऐसा काम करेंगे तो अगले जन्म में बनेगे कौआ
x
हमारे हिंदू धर्म में मृत्यु के बाद गरुण पुराण नामक एक कथा कही जाती है।

हमारे हिंदू धर्म में मृत्यु के बाद गरुण पुराण नामक एक कथा कही जाती है। इस कथा में भगवान विष्णु की महिमा का वर्णन किया गया है। गरुड़ पुराण को साक्षात नारायण का रूप माना जाता है। इस गरुड़ पुराण में मौत के बाद नए जीवन की परिकल्पना के संबंध में भी बताया गया है। कहा जाता है कि मृत्यु के बाद उसके कर्म के अनुसार ही अगला जीवन प्राप्त होता है। आज हम गरुण पुराण में बताए अनुसार यह बताने का प्रयास करेंगे की ऐसे कौन से लोग होते हैं जिन्हें मृत्यु के बाद कौवा बनना पड़ता है। क्योंकि व्यक्ति का वर्तमान जीवन तथा उसके अच्छे-बुरे कर्म उसके अगले जन्म का मार्ग प्रशस्त करते है।

कौवा को नहीं किया जाता पसंद

कौवा एक ऐसा पक्षी है जिसे आमतौर पर लोगों द्वारा पसंद नहीं किया जाता। कौवे की समानता कोयल से सिर्फ रंग की वजह से है। अगर एक साथ कई कौवे आवाज करने लगे तो निश्चित ही व्यक्ति उन्हें भगाने का प्रयास करता है। वहीं पर अगर कई कोयल एक साथ आवाज करें तो हर कोई उनकी मधुर आवाज सुनना चाहता है। क्योंकि कोयल की आवाज मनभावन होती हैं तो वहीं कौवे की आवाज बहुत कर्कस होती है।

ऐसे लोग बनते हैं कौवा

  1. गरुण पुराण में कहा गया है कि अगर कोई व्यक्ति बिना बुलाए किसी के घर जाता है और उससे अपना सत्कार करवाता है। या उसके सत्कार में बिना बुलाए ही शामिल हो जाता है। ऐसे लोगो का अगला जन्म कौवे का होता है।
  2. आज के समय में खासतौर पर शहरों में लोग शादी या फिर अन्य भंडारे जैसे बड़े कार्यक्रम में बिना बुलाए ही घुस जाते हैं। वहां पहुंचकर भोजन करते हैं साथ ही उस व्यक्ति का सत्कार लेते हुए बिना कुछ दिए वहां से चले आते हैं। ऐसे लोगों को अगले जन्म में कौवा बनना पड़ता है।
  3. हमारे शास्त्रों में तो यहां तक कहा गया है कि बिना बुलाए अपने रिश्तेदारों के यहां भी किसी कार्यक्रम में नहीं जाना चाहिए। खास तौर पर उत्सव वाले कार्यक्रमों में तो हिस्सा नहीं लेना चाहिए। ऐसा करने पर जहां मान सम्मान कम होता है वही अगले जन्म में उस व्यक्ति को कौवे का जीवन जीना पड़ता है।

नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ऐसे में किसी कार्य को शुरू करने के पूर्व विशेषज्ञ से जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

Next Story