बिज़नेस

Pig farming: अच्छे रोजगार की है तलाश तो शुरू करें सूअर पालन, विदेशों में बिकता है इसका मांस

Pig Farming business plan
x
सूअर पालन (Pig Farming) कर कोई भी अच्छा ख़ासा मुनाफा कमा सकता है।

Pig Farming Business Plan: आज देश की युवा पीढ़ी स्वरोजगार तलाश करने की ओर अग्रसर है। ऐसे में खेती तथा अन्य विकल्पों को अपना रहा है। नए और आधुनिक ढंग से खेती करने पर जहां युवा किसान लाभान्वित हो रहा है वही पशुपालन कर अपनी आमदनी को चौगुना कर रहा है। जब बात पशु पालन की आती है तब सफेद सूअर का पालन को भुलाया नहीं जा सकता। क्योंकि सूअर पालन में कम अवधि में ज्यादा लाभ अर्जित किया जा सकता है।

Pig Farming Business: क्या है खासियत

सूअर पालन के संबंध में बताया गया है कि इस के मांस की मांग स्थानीय बाजार एवं विदेशों में है। व्यवसायिक तौर पर सूअर पालन शुरू करने पर हमें यह निश्चित करना होता है कि हम किस नस्ल के सूअर को पाले। इसमें सफेद का दिखने वाला सूअर सबसे उत्तम बताया गया है।

मादा सूअर एक बार में कम से कम 5 से लेकर 14 बच्चे तक जन्म देती है। जिनकी विधिवत देखरेख की जाए तो वह कम समय में तैयार हो जाते हैं।

Pig Farming Business: मिलती है सब्सिडी

सूअर पालन का व्यवसाय शुरू करने के लिए सरकार सहायता देती है। वही नाबार्ड योजना के द्वारा कम ब्याज अधिक समय के लिए लोन लिया जा सकता है। अगर सरकार की सूअर पालन नीति के अनुसार सूअर पालन का व्यवसाय शुरू किया जाता है तो सरकार इसमें करीबन एक लाख रुपए की सब्सिडी देती है।

योजना का लाभ लेने के लिए पात्रता

जानकारी के अनुसार सरकार के द्वारा संचालित सूअर पालन योजना में शामिल होकर अगर कार्य करना है तो उसके लिए भारत का नागरिक होना आवश्यक है। साथ ही लोन लेने वाले व्यक्ति की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। जिस स्थान पर कार्य शुरू करना है क्षेत्र के निगम अधिकारी द्वारा जारी किया गया सहमति प्रमाण पत्र होना चाहिए। बताया जाता है कि इन सब कागजातों के साथ आप बड़ी ही सरलता से बैंक से लोन ले सकते हैं। साथ ही सूअर पालन का कार्य शुरू कर लाखों रुपए महीने कमा सकते हैं।

Next Story