बिज़नेस

अगर है बागवानी का शौक तो छत का ऐसे करें उपयोग, मिलेंगी हरी ताजी सब्जियां

gardening tips
x
अगर बात बागवानी और हरियाली की करें तो इसका कई लोगों को शौक होता है।

अगर बात बागवानी और हरियाली की करें तो इसका कई लोगों को शौक होता है। लेकिन आज के मॉर्डन परिवेश और महंगाई के इस दौर में लोग बडी मुश्किल से चार कमरे का घर बनाने के लिए जमीन खरीद पाते है। तो फिर ऐसे में बागवानी का शौक तो मन में ही रह जाता है। लेकिन आज हम एक ऐसा उपाय बताने जा रहे हैं जिससे आप अपने घर के छत पर बागवानी कर अपना शौक तो पूरा कर ही सकते हैं। साथ ही हरी ताजी सब्जियों का आनंद भी ले सकते हैं।

इस तकनीक से उगाएं छत पर सब्जी

वैसे तो कई लेग छात पर मिट्टी डाल कर उसमें हरी सब्जियां पैदा कर लेते हैं। जिसमें मिट्टी और देशी खाद की सहायता से जैविक खेती की जाती है। लेकिन इसके अलावा एक दूसरा तरीका भी है जिसे हाइड्रोपोनिक तकनीक कहा जाता है। इसमें केवल पानी के सहारे सब्जियां उगाई जाती है।

जैविक खेती

जैविक खेती के लिए छत का उपयोग किया जाना बहुत ही कारगर है। इसके लिए छत पर प्लास्टिक की बोरियों में मिट्टी और गोबर की खाद भरकर उसमें सब्जी उगाई जा सकती है। ऐसे में पौधों की समुचित सिंचाई की जाती है। प्लास्टिक की बोरियों के स्थान के गमले और मटकों का भी उपयोग किया जा सकता है। इस पद्धति से खेती करने में रासायनिक खाद का उपयोग नहीं किया जाता। जो स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद हैं।

हाइड्रोपोनिक तकनीक

हाइड्रोपोनिक तकनीक से बागवानी का शौक पूरा किया जा सकता है। इसमें मिट्टी की भी आवश्यकता नही होती है। केवल पानी और पाइप के सहारे पौधों को तैयार कर उनसे उपज प्राप्त किया जा सकता है। इस पद्धति से खेती करने पर तापमान नियंत्रित करना होता है। जिसके लिए बताया गया है कि 15 से 30 डिग्री तापमान सबसे उत्तम है।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story