बिज़नेस

बेडरूम में अगर आप भी कर रहे हैं ऐसी गलती तो तुरंत हो जायें सतर्क

बेडरूम में अगर आप भी कर रहे हैं ऐसी गलती तो तुरंत हो जायें सतर्क
x
घर का बेडरूम ऐसा कमरा होता है जो सबसे आरामदायक कहा गया है।

घर का बेडरूम ऐसा कमरा होता है जो सबसे आरामदायक कहा गया है। व्यक्ति कितना भी थका हो उसे लगता है कि जब वह अपने बेडरूम में पहुंचकर आराम करेगा तो उसकी सारी थकान दूर हो जायेगी। क्योकि अक्सर लोगो में देखा गया है कि उन्हे अपने कमरे के अलावा दूसरी जगह नीद नहीं आती। लेकिन वास्तु शास्त्र में बेडरूम को लेकर कुछ जरूरी बातें कही गई हैं। अगर बेडरूम में वास्तु शस्त्र से जुड़ी शर्तें पूरी नहीं हो रही है या अज्ञानता वश कोई गलती हो रही है तो इसका जीवन पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। ऐसे में सावधान होने की आवाश्यकता है।

आइये जाने क्या करना चाहिए हमें

  1. कहा गया है कि उत्तर दिशा में घर के मुखिया का बेडरूम नहीं होना चाहिए। इसे वास्तु शास्त्र में गलत बताया गया है। अगर ऐसा है तो उसे सुधार लें अन्यथा आर्थिक समस्या जैसी बड़ी परेशानी में आप पड़ सकते है।
  2. बताया गया है कि अगर आपका हाल-फिलहाल विवाह हुआ है ते आपको अपना बेडरूम पूर्व दिशा में कतई नहीं रखना चाहिए। कहा गया है कि अगर कपल का पूर्व दिशा में बेडरूम रहता है तो रिश्तों में तनाव आने की सम्भावना बनी रहती है।
  3. हमें अपने घर में अगर पूर्वजों की तस्वीर लगानी है तो उसे उत्तर दिशा में कतई नहीं लगानी चाहिए। ऐसा करने से धन हानि होती है।
  4. दक्षिण-पूर्व दिशा यानी की अग्नेय कोण में बेडरूम नहीं होना चाहिए। अनिद्रा और तनाव का कारण बनता है। साथ ही बताया गया है कि इस दिशा में सोने वाला व्यक्ति क्रोधी स्वाभाव का हो जाता है।
  5. कहा गया है कि घर के मुखिया का बेडरूम दक्षिण दिशा में होना चाहिए। इसे शुभ माना गया है। कहा गया है कि व्यक्ति को दक्षिण दिशा में सिरहाना करके सोना चाहिए। इससे घर में बरक्कत आती है।

नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ऐसे में किसी कार्य को शुरू करने के पूर्व विशेषज्ञ से जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

Next Story