बिज़नेस

नल की टोटी से अगर टपक रहा है पानी तो इसके टोटके के बारे में जान आप रह जाएंगे दंग, जानिए!

नल की टोटी से अगर टपक रहा है पानी तो इसके टोटके के बारे में जान आप रह जाएंगे दंग, जानिए!
x
जीवन में तरक्की किसे नही चाहिए। लेकिन क्या आपको पता है कि हमारे घर में कई ऐसी छोटी-छोटी कमियां रह जाती है जिन्हे हम अनदेखा करते हैं।

जीवन में तरक्की किसे नही चाहिए। लेकिन क्या आपको पता है कि हमारे घर में कई ऐसी छोटी-छोटी कमियां रह जाती है जिन्हे हम अनदेखा करते हैं। लेकिन वह कमियां हमारे लिए परेशानी का सबब बन जाती है। कई बार देखा गया है कि हमारे घर में नल की टोटीयों से लगातार एक एक बूंद पानी गिरता रहता है। जिस पर हम ध्यान नहीं देते हैं। लेकिन इसे वास्तु शास्त्र के अनुसार अशुभ कारक बताया गया है। इस तरह की अन्य भी कई कमियां हमारे लिए परेशानी का सबब बन जाती हैं और हम उन्हें समझ नहीं पाते। लेकिन वास्तु शास्त्र द्वारा कहा गया है कि अगर आप अपने जीवन में सफलता चाहते हैं तो इस तरह की छोटी-छोटी कमियों को अनदेखा करने के बजाए इनमें तुरंत सुधार करें।

नल की पानी टपकता है तो

कहा गया है कि अगर नल की पानी टपकता है तो यह आर्थिक नुकसान होने की ओर इशारा कर रहा है। ऐसे में बताया गया है कि व्यक्ति के पास से पैसा धीरे धीरे कर खर्च हो जाता है और उसे पता भी नहीं चलता। ऐसे में वास्तु शास्त्र के अनुसार बताया गया है कि नल के पानी को तुरंत बंद करने का इंतजाम करें।

अग्नेय कोण में हो रसोई

कई बार घर बनवाते समय हम रसोई घर का निर्माण अग्नेय कोण के बजाय अन्यत्र करवा देते हैं। यह वास्तु के अनुसार ठीक नहीं होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई घर का निर्माण दक्षिण पूर्व दिशा पर करना चाहिए। इससे घर में बरकत आती है और धन की कमी नहीं होती।

ईशान कोण में न रखें कचरा

वास्तु शास्त्र के अनुसार बताया गया है कि हमें ईशान कोण मैं कूड़ा दानिया कचरा नहीं रखना चाहिए। वहीं घर को साफ सुथरा रखना आवश्यक है। जहां इन नियमों का पालन नहीं होता है वहां आर्थिक समस्या का सामना उस घर के लोगों को करना पड़ेगा। साथ ही बताया गया है कि गंदगी होने से धन का नाश होता है।

वास्तु दोष को रखें ठीक

कहां अगर घर में वास्तु दोष है तो उसे तुरंत ठीक करवाना चाहिए। वास्तु दोष होने से घर में बरकत नहीं होती है। घर परिवार की बरकत में कई तरह की बाधाएं बनी ही रहती हैं। ऐसे में आवश्यक है कि वास्तु दोष को दूर करने वाले कई विधान हमारे समाज में बताए गए हैं उन्हें दूर करें।

नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ऐसे में किसी कार्य को शुरू करने के पूर्व विशेषज्ञ से जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story