बिज़नेस

अगर आपके हाथ से बार-बार गिर जाती है ये घर की चीजें तो होने वाला है अनर्थ, जानिए!

अगर आपके हाथ से बार-बार गिर जाती है ये घर की चीजें तो होने वाला है अनर्थ, जानिए!
x
हमारे वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि अगर घर की कुछ चीजें आपके हाथ से गिर जाती हैं तो इसे सामान्य नहीं माना जा सकता।

हमारे वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि अगर घर की कुछ चीजें आपके हाथ से गिर जाती हैं तो इसे सामान्य नहीं माना जा सकता। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि सामान्य तौर पर अगर कुछ चीजें गिर जाती हैं तो उन्हें तब तक सामान्य माना जाता है जब तक गिरने का क्रम लगातार न हो। लेकिन जैसे ही सामान गिरने का क्रम लगातार चलने लगता है तो इसे बहुत ही अशुभ माना गया है।

होता है अशुभ

कहा गया है कि नमक का बार-बार गिरना शुक्र और चंद्रमा के नकारात्मक प्रभाव को प्रदर्शित करता है। ऐसे में हमें सावधानी के साथ कार्य करना चाहिए। साथ ही गैस पर चढ़ा दूध अगर गिर जाता है तो इसे भी अशुभ माना गया है।

नकारात्मक शक्तियों का है प्रभाव

कहा गया है कि अगर दूध लगातार कई बार कई दिनों तक उबलते समय, गिलास में निकालते समय या फिर किसी को दूध का गिलास पकड़ आते समय गिर जाए तो इसे अशुभ माना गया है। कहा जाता है कि नकारात्मक शक्तियों के आसपास होने से ऐसा होता है। ऐसे में इससे बचना चाहिए।

काली मिर्च का गिरना

बताया गया है कि अगर धोखे से ही सही हाथ से काली मिर्च के डिब्बे गिरे और काली मिर्च जमीन पर बिखर जाए तो इसे अशुभ माना जाता है। कारण के तौर पर बताया गया है कि ऐसा होने पर दांपत्य जीवन में बुरा प्रभाव पड़ता है। किसी ना किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच में अनबन होने की संभावना पाई जाती है।

तेल का गिरना

कहा गया है कि तेल का संबंध शनिदेव से होता है। कभी कबार तेल का पात्र अगर गिर जाए तो इसे सामान्य घटना मानी जा सकती है। लेकिन इस घटना की अगर पुनरावृति हो रही है इसे अशुभ संकेत शनिदेव की नाराजगी मानी जाती है। ऐसे में सावधानी रखने के साथ ही शनिदेव की पूजा अवश्य करें।

नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ऐसे में किसी कार्य को शुरू करने के पूर्व विशेषज्ञ से जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

Next Story