बिज़नेस

इन 3 लड़कियों को आ गई गुस्सा तो कोई नहीं करा सकता शांत

Aaj Ka Rashifal 8 July
x

Aaj Ka Rashifal 8 July

हमारा ज्योतिष शास्त्र जातक के जन्म के बाद कई घोषणाएं देता है। यह जन्म के समय निकाली गई राशि, ग्रहों की स्थिति के आधार पर किया जाता है।

हमारा ज्योतिष शास्त्र जातक के जन्म के बाद कई घोषणाएं देता है। यह जन्म के समय निकाली गई राशि, ग्रहों की स्थिति के आधार पर किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र इसी गणना के आधार पर व्यक्ति के स्वभाव के बारे में बताता है। ज्योतिष शास्त्र कहता है की ग्रहों की चाल व्यक्ति को प्रभावित करती है। जैसे ही कोई क्रूर या पापी ग्रह की दृष्टि कुंडली में शुभस्थानों पर पड़ती है तो उसका भी प्रतिकूल असर दिखाई पड़ता है। ऐसे में व्यक्ति का स्वभाव परिवर्तित हो जाता है। हमारे ज्योतिष शास्त्र में तीन राशि की लड़कियों के संबंध में बताया गया है कि यह बहुत ही गुस्सेल प्रवृति की होती हैं। आइए जाने कौन सी है वह राशि।

कर्क राशि

कर्क राशि के संबंध में बताया गया है कि इस राशि का स्वामी चंद्रमा ग्रह होता है। मां को मन का कारक माना गया है। जैसे ही किसी पापी या क्रूर ग्रह की दृष्टि कुंडली के मुख्य स्थान पर विराजमान चंद्रमा पर पड़ती है तो उस लड़की का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है। ऐसी लड़कियों को बड़े ही धैर्य के साथ समझाइश देनी चाहिए। उनका गुस्सा बहुत देर से शांत होगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के ने बताया गया है कि इस राशि के देवता सूर्य देव हैं। जिन लड़कियों की राशि सिंह है उनका स्वभाव राजा जैसा होता है। इनका स्वभाव तथा आदतें भी राजा रजवाड़े जैसे रहती है यह बहुत जल्दी नाराज हो जाती हैं। साथ ही बताया गया है कि अगर कुंडली में ग्रहों की स्थिति सही नहीं है तो अहंकार बढ़ेगा। जिससे यह अपना नुकसान तो करती ही है साथ ही दुश्मन भी फायदा उठा लेता है। इनके नाराज होने पर मनाने में बहुत समय लगता है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के संबंध में बताया गया है कि इनका स्वामी मंगल ग्रह होता है लड़कियों की कुंडली में ग्रहों की स्थिति ठीक नहीं रहती राहु केतु के प्रभाव से क्रोध बढ़ता है क्रोध बढ़ने पर इसे काबू करने में उन्हें स्वयं भी मुश्किल का सामना करना पड़ता है जिसके कारण कई बार अनिष्ट भी हो जाता है। ज्योतिष के अनुसार इस राशि की लड़कियों को धैर्य धारण करना चाहिए।

नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ऐसे में किसी कार्य को शुरू करने के पूर्व विशेषज्ञ से जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story