बिज़नेस

घर में अगर लगा है बेल का पेड़ तो ये खबर पढ़ आप रह जाएंगे हैरान, जानिए कैसे?

घर में अगर लगा है बेल का पेड़ तो ये खबर पढ़ आप रह जाएंगे हैरान, जानिए कैसे?
x
भगवान भोलेनाथ शिव शंकर को बेल पत्र बहुत प्रिय है। भगवान भोलेनाथ को बेलपत्र चढाने से उनका शुभ आशीर्वाद प्राप्त होता है।

भगवान भोलेनाथ शिव शंकर को बेल पत्र बहुत प्रिय है। भगवान भोलेनाथ को बेलपत्र चढाने से उनका शुभ आशीर्वाद प्राप्त होता है। बेल के सम्बंध में हमारे वैज्ञानिक भी कई सोध कर चुके हैं। इसे भी अन्य पवित्र वृक्षों की तरह गुणकारी और चमत्कारी माना जाता है। बेल के पत्तों तथा फलों का उपयोग पूजा के साथ ही आयुर्वेद में किया जाता है। यह कई रोगों को नष्ट कर सकता है।

बेले के वृक्ष की विशेषता

  1. कहा गया है कि बेल के वृक्ष के आसपास कोई भी सांप नही रहता।
  2. भगवार भोलेनाथ को प्रसन्न करने के प्रतिदिन बेलपत्र चढ़ाना चाहिए।
  3. सोमवार के दिन शिवलिंग पर बेलपत्र, आक का फूल तथा मदार का फल या फूल चढ़ाने से भोलेनाथ प्रसन्न हेते हैं।
  4. बेल का पौधा सभी को लगाना चाहिए। ऐसा करने से भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद अवश्य प्राप्त होता है।
  5. शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाने से जीव सभी पापों से मुक्त हो जाता है।
  6. कहा गया है कि अगर बेल और आक का पौधा एक साथ लगाया जाय तो माता लक्ष्मी की कृपा मिलती है।
  7. बेल के वृक्ष को पानी देने से पित्र तृप्त होते हैं और हमें अपना आशीर्वाद देते हैं।
  8. बेल का वृक्ष काटने से वंश का नाश हो जाता है।
  9. बेल का पौधा लगाने तथा उसकी सेवा करने से वंश बढ़ता है।
  10. प्रतिदिन सुबह के समय बेल के वृक्ष का दर्शन करने से पापों का नाश होता है।
  11. बेल का पेड़ वातावरण में मौजूद अशुद्धियों को सोख लेता है। साथ ही नकारात्मकता समाप्त करता है।
  12. आमतौर पर बेलपत्र तीन पत्तो का होता है। लेकिन कभी कभी इसमें चार, पांच, छः तथा सात पत्तियां भी हो जाती हैं। तीन से ज्यादा पत्तियो का बेलपत्र काफी शुभ बताया गया है इसे शिवलिंग पर चढ़ाने से अनंत फल की प्राप्ति होती है।
  13. कहा गया है कि अगर किसी की शवयात्रा बेल के वृक्ष के नीचे से होकर निकलती है उसे मोक्ष मिल जाता है। उसकी आत्मा कभी नही भटकती।

नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ऐसे में किसी कार्य को शुरू करने के पूर्व विशेषज्ञ से जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

Next Story