बिज़नेस

अगर आपके घर में रोज बज रहा शंख तो ये खबर पढ़ हिल जाएगा आपका दिमाग, जानिए!

अगर आपके घर में रोज बज रहा शंख तो ये खबर पढ़ हिल जाएगा आपका दिमाग, जानिए!
x

शंख 

हमारे धर्म ग्रंथों के अनुसार शंख को बहुत पवित्र बताया गया है।

हमारे धर्म ग्रंथों के अनुसार शंख को बहुत पवित्र बताया गया है। साथ ही इसकी ध्वनि भी बहुत शक्तिशाली और पवित्र होती है। ऐसे में माना जाता है कि घर में शंख रखना और उसे बजाना दोनों ही हितकर है। शंख के संबंध में बताया गया है कि इसकी उत्पत्ति सागर मंथन के समय हुई थी। जिसे भगवान विष्णु ने धारण किया था। माता लक्ष्मी की उत्पत्ति भी सागर मंथन के समय ही हुई। इसलिए माता लक्ष्मी शंख को अपना भाई मानती हैं। आज हम शंख के संबंध में कुछ खास जानकारी देने जा रहे हैं।

  1. बताया गया है कि भगवान विष्णु और महालक्ष्मी दोनों ही शंख धारण करते हैं। ऐसे में कहा जाता है कि जिस घर में शंख होता है वहां माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है।
  2. बताया गया है कि लक्ष्मी को शंख बहुत प्रिय है। शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की पूजा के पश्चात शंख बजाने से घर में सुख समृद्धि आती है।
  3. कहा गया है कि शंख में जल भरकर माता लक्ष्मी और शिवलिंग का अभिषेक करने से सभी तरह की मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
  4. घर को पवित्र और नकारात्मकता दूर करने के लिए शंख में जल भरकर उसे घर में छिड़क देना चाहिए।
  5. बताया गया है कि वातावरण में मौजूद कीटाणु केवल शंख बजाने पर उसकी ध्वनि से नष्ट हो जाते हैं।
  6. कहा गया है कि जिस घर में शंख रखा होता है वहां माता लक्ष्मी अवश्य निवास करती हैं।
  7. घर में नियमित शंख बजाने से घर का वास्तु दोष दूर होता है। सुख समृद्धि और घर के लोगों में प्रेम भाव बढ़ता है।
  8. हड्डी रोग से संबंधित उपाय में शंख का पानी पीना उत्तम बताया गया है।
  9. शंख बजाने से हमारे शरीर का महत्वपूर्ण अंग फेफड़ा मजबूत होता है। अस्थमा रोग से ग्रसित लोगों को शंख बजाना चाहिए।

नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ऐसे में किसी कार्य को शुरू करने के पूर्व विशेषज्ञ से जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story