बिज़नेस

किसी ने आपके ऊपर कराया है काला जादू तो ऐसे करें पहचान? जानिए!

किसी ने आपके ऊपर कराया है काला जादू तो ऐसे करें पहचान? जानिए!
x
काला जादू का नाम सुनते ही लोगों का शरीर पीला पड़ने लगता है।

काला जादू का नाम सुनते ही लोगों का शरीर पीला पड़ने लगता है। बताया गया है कि काला जादू इतना शक्तिशाली होता है कि इसका असर दूर बैठे लेगों पर भी पूर्ण प्रभावशाली होता है। इससे बचने का एक मात्र उपाय यह है कि इसकी समय पर पहचान हो जाये तो इसके असर को रोका जा सकता है। आज हम काले जादू से सम्बंधित कुछ जानकारी देने जा रहे हैं। जिसमें काले जादू को पहचानना और उसके प्रभाव को समाप्त करने तथा इससे बचे रहने के उपाय बता रहे हैं।

क्या है काला जादू

सबसे पहले यह जानना आवाश्यक है कि काला जादू है क्या। जानकार लोगों द्वारा कहा जाता है कि यह काली शक्तियों के द्वारा किया जाने वाला टोना टोटका है। जिसका उपयोग ग्रहण के समय सबसे ज्यादा होता है। खासतौर पर सूर्य ग्रहण के समय इसका प्रयोग किया जता है। काले जादू में तंत्र-मंत्र के द्वारा नकारात्मक शक्तियों को जागृत किया जाता है। इसके बाद इन शक्तियों को सिद्ध कर अपने वश में कर दूसरो पर प्रयोग किया जाता है।

जिस किसी व्यक्ति पर काला जादू किया जाता है वह परेशान हो जाता है। काले जादू का असर बीमारी के रूप में भी सामने आता है। वहीं कई बार वशीकरण के लिए काले जादू का प्रयोग किया जाता है। इसमें दूर बैठे व्यक्ति को अपने वश में कर लिया जाता है और उससे मनचाहा कार्य करवाया जाता है।

वहीं विज्ञान के इस युग में काले जादू जैसी बात पर लोग सहज विश्वास नहीं करते। लेकिन मंत्रो के द्वारा किया गया यह कार्य कही न कही अपना असर अवश्य दिखाता है। लोगों के नुक्सान पहुचाने से लेकर कई तरह की सिद्धियां भी इससे मिलती है।

ऐसे करें काले जादू की पहचान

बताया गया है कि काले जादू होने के बाद लोगो में उसके लक्षण सामान्य बीमारी की तरह दिखाई देते हैं। इसमें अंतर करना इतना सहज नही है। तो वहीं कई बार काले जादू का असर ज्यादा होने पर शारीर में अनुभव होने लगता है।

कहा गया है कि काले जादू का असर होने के बाद व्यक्ति के शरीर में कई नीले रंग का निशान दिखता है। मानशिक तनाव बिनी किसी कारण के बढ़ने लगता है। छोटी-छोटी बातों पर घर में कलह होने लगता है जो पहले नही रहता था। साथ ही श्वास में भारीपन आने लगता है। अगर इस तरह के लक्षण दिखे तो मानना चाहिए कि कोई न कोई विरोधी काला जादू कर रहा है।

इससे बचने के उपाय

काले जादू से बचने के उपाय के सम्बंध में बताया गया है कि ग्रहण काल खासतौर पर सूर्य ग्रहण के बाद अगर आपके जीवन में बताए लक्षण दिखे तो समझ लेना चाहिए कि काला जादू किया गया है।

दिमाग पर रखें नियंत्रण

काले जादू का असर लोगों के दिमाग पर सबसे पहले होता है। वहीं इस सम्बंध में सोचने के बाद तो इसका असर और भी ज्यादा हो जाता है। इसके लिए कहा गया है कि हर विपरीत परिस्थियों में भी अपने दिमाग पर नियंत्रण रखना चाहिए।

वहीं बताया गया है कि अगर आप पूजा-पाठ करते हैं ते आप निश्चिंत रहें। बताया जाता है कि पूजा-पाठ करने वाले व्यक्ति पर काले जादू का असर नही होता है।

काले जादू से बचने के लिए बताया गया है कि हमें अपने घर में सफेद आक का पौधा लगाना चाहिए। वही बताया गया है कि अगर किसी पर काले जादू की सम्भावना है तो उसे सफेद आक से निर्मित गणेश जी की पूजा करें। कई बार यह कहा जाता है कि सफेद आक की जड़ को घर में रखने से काले जादू का असर नही होता है।

नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। काले जादू पर पूर्ण विश्वास करने के बजाय वह समस्या बीमारी भी हो सकती है। इसका इलाज अवश्य करवाएं।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story