बिज़नेस

एक समय में ही बार-बार रात को टूट रही है नींद तो ये खबर पढ़ रह जाएंगे हैरान, जानिए!

एक समय में ही बार-बार रात को टूट रही है नींद तो ये खबर पढ़ रह जाएंगे हैरान, जानिए!
x
कभी कभार रात्रि के समय नींद का खुल जाना सामान्य सी बात है। इस पर ज्यादा ध्यान नहीं देना चाहिए।

कभी कभार रात्रि के समय नींद का खुल जाना सामान्य सी बात है। इस पर ज्यादा ध्यान नहीं देना चाहिए। लेकिन नींद अगर बार-बार टूटने लगे, यह क्रम कई दिनों तक चले तो अवश्य ही यह सामान्य बात नहीं है। अचानक से हो रहे इस परिवर्तन को हमें अनदेखा नहीं करना चाहिए। इसके पीछे कोई न कोई खास कारण है। इसी के संबंध में चर्चा कर कुछ जानकारी देंगे जिसे अपनाकर आप आने वाली समस्या से मुक्ति पा सकते हैं।

एक ही समय पर खुले नींद

धर्म शास्त्रों में बताया गया है कि अगर रात के समय बार-बार और एक ही समय पर नींद खुलती है तो अवश्य ही इस पर विचार करना चाहिए। कहीं न कहीं यह आने वाली परेशानियों की ओर इशारा कर रहा है। धर्म शास्त्रों में इस संबंध में बारीकी से विचार कर बताया गया है की रात्रि के किस समय नींद खुलने का क्या अर्थ है।

रात्रि 11 से 1 बजे के बीच

कहा गया है अगर आप प्रतिदिन रात के करीबन 10 बजे सो जाते हैं। आपकी नींद कई दिनों से अगर रात के 11 बजे से लेकर 1 बजे के बीच खुलती है तो इसका अर्थ है आपके मन में कहीं न कहीं भटकाव है। आप पर नकारात्मक भाव हावी हो रहे हैं। ऐसे में नारायण के नामों का जाप करते हुए सोए।

रात 12 से 2 बजे के बीच

अगर आपकी नींद रात के 12 से 2 के बीच में खुलती है तो इसका मतलब है कि अनजान शक्तियां आपके पास हैं। इसके लिए बताया गया है कि सतर्क होकर अपने जीवन के उद्देश्यों पर विचार करें। कई बार अनजान शक्ति हैं जो हमें आगाह करने आती हैं।

रात के 3 बजे

अगर आपकी नींद रात के 3 बजे खुल जाती है तो इसका मतलब है कोई दिव्य शक्ति आपको याद कर रही है। ऐसे में आप घबराएं नहीं अपने इष्ट देव को याद करें।

रात के 3 बजे से 5 बजे

अगर आपकी नींद 3 बजे से 5 बजे के बीच खुल जाती है तो। इसका मतलब होता है कि कोई न कोई साथी आपसे संपर्क करना चाहती है इसके लिए आप डरे नहीं। अपने ईश्वर का ध्यान करें। वैसे भी सुबह ब्रह्मा बेला मे जगना उत्तम बताया गया है।

नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ऐसे में किसी कार्य को शुरू करने के पूर्व विशेषज्ञ से जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

Next Story