बिज़नेस

घर में जलाते है कपूर तो ये खबर आपको चौका सकती है, जानिए!

घर में जलाते है कपूर तो ये खबर आपको चौका सकती है, जानिए!
x
हमारे धार्मिक कार्यां में कपूर तथा शुद्ध घी से बने दीप को जलाना बहुत पवित्र माना गया है।

हमारे धार्मिक कार्यां में कपूर तथा शुद्ध घी से बने दीप को जलाना बहुत पवित्र माना गया है। इससे देवताओं की आरती की जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार कपूर और घी के दीप से आरती करने पर देवता प्रसन्न होते हैं। अगर इस मामले में वैज्ञानिक दृष्टिकोण की ओर ध्यान दिया जाय तो पता चलता है कि कपूर की लौ और उससे निकलने वाले धुएं में कई तरह के हानिकारण जीवाणु नष्ट हो जाते हैं। वहीं गाय के शुद्ध घी से बने दीप को जलाने से वातावरण में आक्सीजन बढ़ता है और सुक्ष्म जीवाणु नष्ट होते हैं। कपूर से और भी कई तरह से फायदे मिलते हैं।

आइये जाने कपूर के हैं और भी फायदे

  1. कहा जाता है कि कपूर जलाने से घर का वातावरण पवित्र और स्वच्छ हो जाता है। साथ ही नकारात्मक उर्जा नष्ट हो जाती है और घर में सकारात्मक उर्जा का संचार होता है। इसलिए हिन्दू धर्म में हर शुभ कार्य के दौरान देवताओं की कपूर से आरती की जाती है। साथ ही कहा जाता है कि घर में प्रतिदिन कपूर जलाना चाहिए।
  2. कहा गया है कि अगर घर में प्रतिदिन घी में भिगोकर कपूर जलाया जाय तो इससे पितृदोष समाप्त हो जाता है। पितृदोष से मुक्ति पाने के लिए बताया गया है कि घर में प्रतिदिन तीन बार सुबह, शाम तथा रात के समय घी में भिगोया हुआ कपूर जलाना चाहिए।
  3. कहा गया है कि अगर आप बुरे सपने से परेशान हैं तो अपको अपने बेडरूम में प्रतिदिन रात के समय कपूर जलाना चाहिए। ऐसा करने से वातावरण शांत हो जाता है और अच्छी नीद आती है।
  4. बताया गया है कि अगर गाय के उपलों में कपूर रखकर जलाया जाता है तो घर में बुरी शक्तियां प्रवेश नहीं करती हैं। साथ ही बुरी नजर से बचाव होता है।

नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ऐसे में किसी कार्य को शुरू करने के पूर्व विशेषज्ञ से जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

Next Story