बिज़नेस

अगर आपके घर या आँगन में प्रवेश कर रहे है चमगादड़ तो मचेगी तबाही, जानिए!

अगर आपके घर या आँगन में प्रवेश कर रहे है चमगादड़ तो मचेगी तबाही, जानिए!
x
शास्त्र के अनुसार पशु पक्षियों को भी विशेष स्थान प्राप्त है।

शास्त्र के अनुसार पशु पक्षियों को भी विशेष स्थान प्राप्त है। शास्त्रों में इनके अध्ययन के अनुसार अगर इनके आने-जाने और क्रियाकलाप में बारीकी से नजर दौड़ाई जाए तो यह कुछ न कुछ हमारे जीवन के संकेतों की ओर इशारा करते हैं। अगर घर में चमगादड़ प्रवेश कर रही है तो इसका मतलब है वह हमें आने वाले संकटों के बारे में हमें आगाह करने आई है। हमारे धर्म शास्त्र में चमगादड़ के आने को शुभ नहीं माना गया है। वही वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी इसे बहुत खराब बताया गया है। आइए जाने चमगादड़ का घर में आना हमें क्या संकेत देता है।

बरते विशेष सावधानी

अगर घर में चमगादड़ दिखाई दे तो इसे शुभ नहीं माना गया है। कहा गया है कि चमगादड़ के घर में प्रवेश करने से सकारात्मक ऊर्जा प्रभावित होती है। वही धन संबंधी परेशानी भी उत्पन्न हो सकती है। ऐसे में चमगादड़ के घर में प्रवेश करने पर विशेष सावधानी की आवश्यकता है।

हो सकती है धन संबंधी परेशानी

लड़के आने पर कई तरह से धन संपत्ति नुकसान की संभावना पाई जाती है। माना जाता है कि कुछ न कुछ धन संबंधी समस्या जब आने वाली होती है, तभी चमगादड़ घर में प्रवेश करती है। ऐसे में हमें सावधान रहते हुए धन संबंधी मामलों को निपटाना चाहिए।

क्या कहता है विज्ञान

वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी चमगादड़ का घर में प्रवेश करना खतरे की घंटी है। विज्ञान के अनुसार चमगादड़ के पंखों में कई प्रकार के घातक बैक्टीरिया होते हैं जो घर में प्रवेश करने के बाद संक्रमण फैलाते हैं। हाल के दिनों में जब कोरोना की शुरुआत हुई उस समय चीन में चमगादड़ पर ही कोरोनावायरस फैलने का अंदेशा था।

घर में चमगादड़ के प्रवेश करने के बाद स्वच्छता का विशेष ध्यान देना चाहिए। हो सके तो घर को सैनिटाइज करें। साथ ही यह व्यवस्था करें कि वापस दोबारा चमगादड़ घर में प्रवेश न कर पाए।

नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ऐसे में किसी कार्य को शुरू करने के पूर्व विशेषज्ञ से जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

Next Story