बिज़नेस

यदि आपके सपने में आता है पति, बॉयफ्रेंड या रिश्तेदार, तो आपके साथ होने वाला है ऐसा कि खुल जाएगी आपकी बुद्धि, जानिए!

यदि आपके सपने में आता है पति, बॉयफ्रेंड या रिश्तेदार, तो आपके साथ होने वाला है ऐसा कि खुल जाएगी आपकी बुद्धि, जानिए!
x
स्वप्न का जीवन से होता है गहरा रिश्ता.

स्वप्न शास्त्र। सोते समय दिखने वाले सपनों को लेकर कई बातें बताई गई हैं। इसमें रिश्तों को लेकर भी जानकार बताते है कि अगर पति, बॉयफ्रेंड या रिश्तेदार सपने में आते है तो इसका कई तरह से अर्थ निकलता है। दरअसल ज्योतिष की मानें तो कई ऐसे सपने हैं जिनसे भविष्य में होने वाली चीजों का संकेत मिलता है।

सपने में पति

अगर किसी महिला के सपने में पति नजर आता है तो पत्नी के लिए शुभ बताया गया है। इसका अर्थ कि ऐसा सपना देखने वाली महिला के जीवन में खुशियां ही खुशियां आने वाली हैं।

सपने में दादा-दादी

अगर दादी-दादी या नाना-नानी सपने में दिखते हैं तो ये भी एक शुभ संकेत होता है। स्वप्न शास्त्र के मुताबिक आने वाला समय आपके लिए बेहद लाभदायक हो सकता है। वहीं, अगर आपको ये डांट रहे होते हैं या आपसे गुस्से में होते हैं तो इसका अर्थ है कि जीवन में धैर्य और शांति बढ़ाने की जरूरत है।

सपने में मां

अगर आप अपने सपने में अपनी मां को देखते हैं तो ये काफी शुभ होता है। इसका अर्थ होता है कि आपको धन संबंधित लाभ हो सकते हैं। इसके अलावा आपको किसी तरह का शुभ समाचर भी मिल सकता है।

दोस्तों का दिखना

अगर आप अपने सपने में दोस्तों को देखते हैं तो ये भी एक शुभ संकेत है। इस सपने का अर्थ होता है कि आपको अपने जीवन में सुख और शांति की प्राप्ति होने वाली है।

नोट- यंहा दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित जानकारी है। रीवा रियासत न्यूज इसकी पुष्टि नही करता है।

Next Story