बिज़नेस

अगर घर में धोखे से आ जाए इस रंग की बिल्ली, तो होने वाला है कुछ ऐसा जिसके बारे में सुनकर हिल जायेगा दिमाग

अगर घर में धोखे से आ जाए इस रंग की बिल्ली, तो होने वाला है कुछ ऐसा जिसके बारे में सुनकर हिल जायेगा दिमाग
x
कई बार आपके साथ कुछ ऐसे अनचाहे और उल्टे सीधे कार्य व्यवहार होते हैं फिर चाहे वह अचानक से जानवरों का दिखना हो या फिर स्वयं अचानक अनजाने में उल्टे कपड़े पहन ले।

कई बार आपके साथ कुछ ऐसे अनचाहे और उल्टे सीधे कार्य व्यवहार होते हैं फिर चाहे वह अचानक से जानवरों का दिखना हो या फिर स्वयं अचानक अनजाने में उल्टे कपड़े पहन ले। इनका भी वास्तु में अलग-अलग अध्ययन कर अलग-अलग परिणाम बताए गए हैं। ऐसा बिल्कुल नहीं कहा जा सकता कि यह पूरी तरह निरर्थक है। कभी ना कभी अचानक से होने वाले कार्य भी हमें कुछ न कुछ संदेश देते हैं। इन्हें समझने की आवश्यकता होती है। आज हम इसी संबंध में चर्चा करने जा रहे हैं।

अगर गलती से पहन ले उल्टे कपड़े

यह घटना तो आपके साथ भी हुई होगी। जल्दबाजी में या फिर कुछ सोचते हुए आपने उल्टे कपड़े पहन लिए होंगे। क्या आपको पता है कि इसके संबंध में वास्तु क्या कहता है। वास्तु में इसे शुभ माना गया है। कहा गया है कि जो लोग काफी समय से परेशान चल रहे हैं तो मान ले की परेशानी का वह समय समाप्त होने वाला है।

जाते समय सिर पर गिरे पत्ते

कहा गया है कि अगर आप कहीं जा रहे हैं। और रास्ते में आपके सिर पर कुछ छोटे और बड़े पत्ते गिर जाएं। तो आपको यह मान लेना चाहिए कि आप जिस कार्य के लिए जा रहे हैं वह बहुत जल्द पूर्ण होने वाला है।

रास्ते में मिले यह चीज

कहां गया है कि अगर आप कहीं सफर पर या पैदल जा रहे हैं। और रास्ते में आपको घोड़े की नाल। या फिर कोई सिक्का मिल जाए तो इसे देखकर आपको खुश होना चाहिए। कहा गया है कि इस तरह की घटनाएं शुभ होने का संकेत देती है।

घर में आए रंग बिरंगी बिल्ली

वैसे तो आमतौर पर कोई न कोई बिल्ली घरों में आती रहती हैं। लेकिन अगर घर में कोई अचानक से काली बिल्ली आ जाए तो इसे अशुभ माना गया है। साथ ही बताया गया है कि अगर अचानक से घर में कोई सफेद बिल्ली आ जाए तो यह मृत्यु की सूचक है। अगर कोई सुनहरी या कत्थई रंग की बिल्ली आए तो इसे शुभ माना गया है।

सांप का आना

अगर आपके घर में कोई सर्प निकल आए या फिर टहलते हुए बगीचे में साप दिख जाए तो इसे शुभ माना गया है। माना जाता है कि आपके रुके हुए कार्य पूर्ण होने वाले हैं। सांप से डर जरूर लगता है लेकिन इसे मारना नहीं चाहिए। इसे घर से बाहर निकालने का प्रबंध करें। साथ ही बताया गया है कि सर्प कितना जहरीला वाला होगा उसके दिखने पर अधिक लाभ मिलने का चांस होता है।

नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। इस पर पूर्ण विश्वास करने के बजाय समय और परिस्थित के अनुसार निर्णय लें।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story