
IDBI FD New Interest Rate: अगर आप IDBI बैंक के ग्राहक हैं तो ये खबर आपके लिए है

IDBI FD New Interest Rate: IDBI Bank ने अपने ग्राहकों को खुश कर दिया है. HDFC के बाद IDBI ने भी फिक्स्ड डिपोजिट (FD) पर मिलने वाले ब्याज का प्रतिशत बढ़ा दिया है. नए इंटरेस्ट रेट 20 अप्रैल से लागू हुए हैं. बैंक ने 6 दिन से लेकर 10 साल तक की FD पर 2.70% से 5.60% तक ब्याज दे रहा है.
IDBI Bank New FD Interest Rate:
IDBI बैंक ने अपने ग्राहकों द्वारा Fixed Deposit (FD) पर पहले से अधिक ब्याज देने का फैसला किया है. जिससे उन लोगों को सीधा फायदा होगा जिन्होंने बैंक में FD खोली है. बता दें की साल 2019 में देश के सभी सरकारी और प्राइवेट बैंकों ने सेविंग्स और FD में ब्याज दर को कम कर दिया था. लेकिन अब एक-एक करके बैंक ब्याज दर फिर से बढ़ा रहे हैं.
IDBI Bank ने अब FD पर अधिकतम ब्याज प्रतिशत 5.60% कर दिया है. इससे निजी बैंकों को झटका लगा है, बता दें की जहां अन्य बैंक अपने इंट्रेस्ट रेट घटा रहे हैं वहीं HDFC Bank और IDBI Bank FD में ब्याज दर में इजाफा कर रहे हैं.
सीनियर सिटीजन को होगा फायदा
IDBI ने देश के सीनियर सिटीजन ग्राहकों के लिए ऑफर चलाया है जिसका नाम है "IDBI Naman Senior Citizen Deposit" इस स्कीम के तहत 65 की उम्र पार कर चुके बुजुर्गों को। 0.75% स्पेशल ब्याज मिलेगा। इसके तहत FD का मेच्योरोटी पीरियड 1 साल से लेकर 10 साल तक का होगा। यह स्कीम 20 अप्रैल 2022 से 30 सितम्बर 2022 तक के लिए लागू रहेगी। ध्यान देने वाली बात है कि बैंक द्वारा ब्याज दर में बढ़ोत्ती सिर्फ बुजुर्गों के लिए की गई है. अन्य ग्राहकों को पुराने रेट के हिसाब से ही ब्याज मिलेगा




