बिज़नेस

How To Start Business With Tata Group: टाटा ग्रुप के साथ बिज़नेस करने का इससे अच्छा मौका नहीं मिलेगा

How To Start Business With Tata Group: टाटा ग्रुप के साथ बिज़नेस करने का इससे अच्छा मौका नहीं मिलेगा
x
How To Start Business With Tata Group: अगर आपको टाटा ग्रुप के साथ बिज़नेस करना है तो इसके लिए सिर्फ 10 हज़ार रुपए की जरूरत होगी

How To Start Business With Tata Group: दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक टाटा ग्रुप के साथ कई बड़ी कंपनियां जॉइंट वेंचर करना चाहती हैं, वहीं टाटा ग्रुप आम लोगों को भी अपने साथ बिज़नेस करने का मौका देता है. अगर आप भी टाटा ग्रुप के साथ बिज़नेस में पार्टनरशिप करना चाहते हैं तो ऐसा करना बड़ी बात नहीं लेकिन इतना पक्का है कि टाटा के साथ जुड़ने के बाद आपकी कमाई जरूर बड़ी होने लगेगी।

टाटा ग्रुप का पार्टनर कैसे बनें

आपने ऑनलाइन फार्मेसी और हेल्थ प्रोडक्ट बेचने वाली कंपनी 1MG के बारे में सुना होगा, और नहीं भी सुना है तो आपको मालूम हो जाएगा, 1MG एक ऑनलाइन फार्मेसी स्टोर है, जो सभी तरह की दवाइयां, हेल्थ प्रोडक्ट जैसे प्रोटीन, बायोटिन, और तरह-तरह के प्रोडक्ट्स की होम डिलेवरी करती है.

1MG के साथ टाटा की बड़ी हिस्सेदारी है. Tata 1Mg अपने बिज़नेस मॉडल के तहत अपना दायरा बढ़ा रही है, ज़ाहिर है Tata 1MG franchise ऐसी कंपनी है जो महंगाई और महामारी में भी नुकसान नहीं होने देती, चाहे कोई भी मौसम हो या कैसी भी परिस्थिति हो, हेल्थ केयर और फार्मेसी का बिज़नेस ऑल टाइम प्रॉफिट देने वाला होता है. बहुत से लोग Tata 1MG franchise लेकर लाखों में मुनाफा कमा रहे हैं.

अपने साथ आम लोगों को पार्टनर बनाने के लिए Tata 1Mg ने एक प्रोग्राम चलाया है जिसका नाम है 'Tata 1Mg Sehat ke Sathi' (सेहत के साथी) यह ऐसा प्रोग्राम है जिसमे कोई भी जुड़कर पैसे कमा सकता है. और सीधा 1Mg का पार्टनर बन सकता है.

Tata 1Mg Sehat ke Sathi franchise Details

Tata 1Mg Sehat ke Sathi प्रोग्राम से जुड़ने के बाद आपको अपने क्षेत्र में काम शुरू करना होगा, आपको जो एरिया मिलेगा उसमे आपको 1Mg ग्राहक जोड़ने का काम करना पड़ेगा, इन ग्राहकों से जब 1Mg को मुनाफा होगा तो इसके बदले आपको भी पर्सेंटेज ऑफ़ प्रॉफिट मतलब लाभ का हिस्सा दिया जाएगा।

How To Start Business With Tata 1Mg

अगर आप 'Tata 1Mg Sehat ke Sathi' के साथ जुड़कर बिज़नेस करना चाहते हैं तो आपको सिर्फ 10 हज़ार रुपए का इन्वेस्टमेंट करना होगा, इस रकम के बदले कंपनी आपको ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर मशीन के साथ-साथ 500 विजिटिंग कार्ड देगी। और फिर इसके बाद आपको 1Mg के लिए ग्राहक ढूढ़ने का काम करना है. जब आपका ग्राहक 1Mg से कुछ खरीदेगा तो इसके बदले कंपनी आपको 10% तक कमीशन देगी।

1Mg Franchise Eligibility

1Mg के साथ जुड़ने के लिए आपको किसी फार्मेसी या स्पेशल कोर्स डिग्री की जरूरत नहीं है. आप के एजुकेशन या सर्टिफिकेट से कोई लेना-देना नहीं है. बस आपको ज़्यादा से ज़्यादा कस्टमर्स ढूढ़ने हैं.



Next Story