बिज़नेस

7th Pay Commission का फिगमेंट फैक्टर बढ़ने के बाद केंद्रीय कर्मचारियों की बेसिक सैलरी कितनी बढ़ जाएगी

LIC New Policy In Hindi
x

LIC New Policy In Hindi

7th Pay Commission figment factor Increase: सरकार सातवे वेतनमान के फिगमेंट फेक्टर को बढ़ाने वाली है जिससे केंद्रीय सरकारी नौकरी करने वालों की बेसिक सैलरी बढ़ जाएगी

7th Pay Commission figment factor Increase: केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों को जल्द खुशखबरी देने वाली है, सरकार केंद्रीय कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में इजाफा करने वाली है. मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सरकार 7th Pay Commission के figment factor को बढ़ा सकती है. कई दिनों से केंद्रीय कर्मचारी फिगमेंट फेक्टर को बढ़ाने का दवाब बना रहे थे अब सरकार इसपर विचार करने वाली है.

दरसल केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाने में फिगमेंट फैक्टर का ही इस्तेमाल होता है, फिगमेंट फेक्टर से ही केंद्रीय कर्मचारियों की आय में बढ़त होती है. अगर मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 7th Pay Commission figment factor बढ़ा देती है तो यह सेंट्रल गवर्नमेंट नौकरी करने वाले एम्प्लॉइज के लिए बड़ी ख़ुशी की बात होगी।

फिगमेंट फैक्टर बढ़ा तो सैलरी कितनी बढ़ेगी

अभी केंद्रीय कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन 18 हज़ार रुपए है और इसे बढाकर 26 हज़ार करने की बात कही जा रही है, यानी कर्मचारी चाहते हैं कि बेसिक सैलरी का फिगमेंट फैक्टर 2.57 गुना से बढ़कर 3.68 गुना कर दिया जाए. अगर सरकार इस मांग पर हामी भर देती है तो केंद्रीय कमर्चारियों की बेसिक इनकम 8 हज़ार रुपए तक बढ़ जाएगी।

इसी के साथ भत्ते भी बढ़ेंगे

अगर केंद्र सरकार फिगमेंट फैक्टर को बढाकर इसे 2.57 से 3.68 कर देती है तो न सिर्फ न्यूनतम आय 18 हज़ार से बढ़कर 26 हज़ार हो जाएगी बल्कि साथ में मिलने वाले भत्ते भी बढ़ जाएंगे। जैसे अभी न्यूनतम सैलरी 18 हजार है तो फिगमेंट फैक्टर के मुताबिक यह 46,260 रुपए होता है और फिगमेंट फेक्टर यदि 3.68 हो गया तो सैलरी 95,680 रुपए हो जाएगी।

Next Story