बिज़नेस

कंगाल हो चुके श्रीलंका की मदद के लिए भारत सरकार ने कितने पैसे दे दिए?

कंगाल हो चुके श्रीलंका की मदद के लिए भारत सरकार ने कितने पैसे दे दिए?
x
Indian Government Help To Sri Lanka: श्रीलंका देश की लंका लगी हुई है, ऐसे में भारत ने कंगाल हो चुके देश को बर्बाद होने से बचाने के लिए बहुत बड़ी आर्थिक मदद की है

भारत सरकार ने श्रीलंका को कितना पैसा दिया: कंगाल हो चुके देश श्रीलंका को बर्बाद होने से बचाने के लिए भारत सरकार ने बहुत बड़ी आर्थिक सहायता की है. श्रीलंका में सरकार डूब चुकि है, राष्ट्रपति देश छोड़कर भाग गए हैं पीएम ने इस्तीफा दे दिया है और श्रीलंकाई नागरिक भयंकर नाराज हैं. और कर्ज में डूबे श्रीलंका में महंगाई के तंग अवाम ने सिविल वॉर शुरू कर दिया है. ऐसे में अपने पडोसी देश की मदद करने के लिए भारत ने हाथ आगे बढ़ाया है.

भारत ने श्रीलंका की मदद के लिए कितना पैसा दिया

How much money did India give to help Sri Lanka: श्रीलंका को तबाह होने से बचाने के लिए भारत ने 3.8 बिलियन डॉलर मतलब 30 हज़ार करोड़ रुपए की मदद की है. भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) कहा है कि श्रीलंका को कठिन दौर से गुजरने और उभरने के लिए भारत श्रीलंका के लोगों के साथ खड़ा है. हमने श्रीलंका की मदद के लिए 3.8 बिलियन अमेरिकी डॉलर की फौरी मदद की पेशकश की है. आगे भी भारत श्रीलंका की मदद करता रहेगा।

बता दें कि श्रीलंका पर चीन का बहुत कर्ज है, यहां के राजनैतिक परिवार ने श्रीलंका की लंका लगा दी है. भारत की दोस्ती से मुँह मोड़ते हुए श्रीलंका ने सिर्फ पैसों के लिए चीन को अपना बंदरगाह ही बेच डाला था. फिर भी भारत ने हमेशा श्रीलंका की मदद की है. इससे पहले भी भारत सरकार ने 90 मिलियन डॉलर की मदद की थी और भारी मात्रा में पेट्रोल-डीजल दिया था. साथ ही खाने-पीने की सामग्री भी मुफ्त में श्रीलंका को भारत के तरफ से दी जाती रही है.

श्रीलंका में क्या चल रहा

कर्ज में श्रीलंका में सिविल वॉर चल रहा था जो खत्म हो गया है. महंगाई से जूझ रही जनता ने अपने राष्ट्रपति को छोड़कर भागने और प्रधानमंत्री को इस्तीफा देने के लिए मजबूर कर दिया है. श्रीलंका में फ़िलहाल कोई भी शासन करने वाला नहीं बचा है. हालांकि एक महीने के भीतर यहां नई सरकार बन जाएगी।

Next Story