बिज़नेस

Hindustan Zink Privatization: सरकार हिन्दुस्तन ज़िंक को प्राइवेट हाथों में देने वाली है, कैबिनेट से मंजूरी मिल गई

Hindustan Zink Privatization: सरकार हिन्दुस्तन ज़िंक को प्राइवेट हाथों में देने वाली है, कैबिनेट से मंजूरी मिल गई
x
Hindustan Zink Privatization:

Hindustan Zink: कैबिनेट ने बुधवार को Hindustan Zink में अपनी हिस्सेदारी की पूरी तरह से बिक्री को मंजूरी दे दी। सरकार अब हिंदुस्तान ज़िंक की पूरी हिस्सेदारी बेच देगी। HZL में केंद्र सरकार की 29.54% हिस्सेदारी है। और इसकी इसकी वैल्यू 39,385.66 करोड़ रुपए है। इस निर्णय के बाद ही हिंदुस्तान जिंक का शेयर 4.10% बढ़कर 307.50 रुपए पहुंच गया.

सरकार ने पहले भी हिस्सेदारी बेचीं थी

Hindustan Zink में सरकार ने 2002 में 26% हिस्सेदारी स्टरलाइट अपॉर्चुनिटीज एंड वेंचर्स लिमिटेड (SOVL) को मैनेजमेंट कंट्रोल के साथ महज 749 करोड़ रुपए बेच दिया था। बाद में SOVL ने हिस्सेदारी बढ़ाकर 64.92% कर ली। SOVL को 64.92% हिस्सेदारी के लिए महज 1500 करोड़ रुपए खर्च करना पड़े थे. जबकि इसका बाजार मूल्य करीब 1 लाख करोड़ रुपए था, यहां सरकार को तगड़ा नुकसान भी हुआ था.

Hindustan Zink की भागेदारी क्यों बेच रही है सरकार

केंद्र सरकार ने वर्ष 2022-23 के लिए 65,000 करोड़ रुपए का विनिवेश लक्ष्य रखा है। हिंदुस्तान जिंक में सरकार की हिस्सेदारी बिक्री इसी का अहम हिस्सा है। ITC में सरकार का 7.91% हिस्सेदारी बेचने का प्लान है।

विनिवेशन से सरकार ने अबतक कितना पैसा जुटाया

DIPAM के अनुसार, 31 मार्च 2022 तक केंद्र सरकार को विनिवेश से मात्र 13,561 करोड़ रुपए मिले, जो 1.75 लाख करोड़ रुपए के लक्ष्य से 1.61 लाख करोड़ रुपए कम है। सरकार ने बजट में लक्ष्य को संशोधित कर 78,000 करोड़ रुपए किया था लेकिन निर्धारित समय तक इसे नए लक्ष्य को भी सरकार हासिल नहीं कर पाई।

विपक्ष साध रहा निशाना

सरकार के विनिवेशन प्लान से विपक्ष ख़ासा नाराज है, कांग्रेस सहित अन्य पार्टियां आरोप लगा रही हैं कि जिन कंपनियों को पिछली सरकार ने शुरू किया मोदी सरकार उन्हें बेचने का काम कर रही है. केंद्र सरकार विनिवेशन से 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी का लक्ष्य पूरा करना चाहती है.


Next Story