बिज़नेस

GST Collection: जून में सरकार को मिले 1.44 करोड़ रूपए, जीएसटी कलेक्शन 56 प्रतिशत तक बढ़ा

GST Collection: जून में सरकार को मिले 1.44 करोड़ रूपए, जीएसटी कलेक्शन 56 प्रतिशत तक बढ़ा
x
GST Collection In June: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के अनुसार अप्रैल 2022 के बाद सबसे अधिक रेवेन्यू जून 2022 में हासिल हुआ।

GST Collection in June 2022: जून में जीएसटी (GST) से सरकार को कुल 1.44 लाख करोड़ का रेवेन्यू हासिल हुआ है। जून 2022 में सालाना आधार पर ग्राॅस जीएसटी कलेक्शन में 56 फ़ीसदी बढ़ोतरी हुई है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने ट्वीट करके जानकारी दी है कलेक्शन के मामले में यह दूसरा सबसे अच्छा महीना है। मई 2022 में जीएसटी से 1.41 लाख करोड़ रेवेन्यू (May 2022 GST Revenue) आया था। अप्रैल 2022 में 1.68 लाख करोड़ रेवेन्यू प्राप्त हुआ था, जो अब तक का सबसे हाई है।

कुल राजस्व SGST के लिए 70,141 करोड़ रुपए रहा

सरकार ने CGST और SGST में 24,235 करोड़ रुपए, IGST से 29,588 करोड़ रुपए तय किए। जून के लिए, SGST रेवेन्यू 32,406 करोड़ रुपए, CGST रेवेन्यू करोड़ रुपए व IGST 75,887 करोड़ रुपए और जीएसटी कंपेंनसेशन सेस 11,018 करोड़ रुपए रहा। जून में केंद्र और राज्यों का कुल राजस्व एड-हाॅक सेटलमेंट के बाद सीजीएसटी के लिए 68,394 करोड़ रुपए और SGST के लिए 70,141 करोड़ रुपए रहा है।

जून 2022 में सबसे अधिक रेवेन्यू किया हासिल

5 साल के जीएसटी पर वित्त मंत्री ने कहा कि इससे हासिल होने वाला रेवेन्यू लगातार 1 पॉइंट 40 लाख करोड़ के वार बना हुआ है। अप्रैल 2022 के बाद सबसे अधिक रेवेन्यू जून 2022 में हासिल हुआ। आर्थिक सुधार के साथ, एंटी इवेशन एक्टिविटीज खासतौर से फेक बिल देने वालों के खिलाफ एक्शन का फायदा मिला है।

जीएसटी लागू होने के बाद इस महीने में ग्राॅस सेस कलेक्शन सबसे अधिक है।

Ankit Pandey | रीवा रियासत

Ankit Pandey | रीवा रियासत

Web Stories, Content Creator, Publisher

    Next Story