बिज़नेस

Gas Cylinder Free: सरकार ने किया महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान, होली पर देने जा रही यह तोहफा

Gas Cylinder Free: सरकार ने किया महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान, होली पर देने जा रही यह तोहफा
x
Gas Cylinder Free: होली के अवसर पर देश की उज्जवला कनेक्शनधारी महिलाओं को सिलेंडर फ्री में देने की योजना है।

होली का त्योहार धीरे-धीरे नजदीक आ रहा है। हिंदू समाज में होली का त्यौहार बड़े ही जश्न के साथ मनाया जाता है। आम लोगों के जश्न में शामिल होते हुए सरकार ने महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा की है। बढ़ती महंगाई और बढ़ते एलपीजी गैस के दाम को देखते हुए सरकार ने अपने बजट में कुछ विशेष प्रावधान किए हैं। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि होली के अवसर पर देश की उज्जवला कनेक्शनधारी महिलाओं को सिलेंडर फ्री में देने की योजना है।

बजट में किया गया प्रावधान

बताया गया है कि सरकार वर्ष में 3 सिलेंडर महिलाओं को वर्ष भर में फ्री दे सकती है। इसके लिए बजट में विशेष प्रावधान किया गया है। जानकारी के अनुसार एलपीजी गैस सिलेंडर के लिए 3047 करोड़ 48 लाख रुपए आवंटित किया गया है।

उत्तर प्रदेश में शुरू हुआ वितरण

इस खबर का लोगों को विश्वास नहीं हो रहा होगा। लेकिन जानकारी मिली है कि उत्तर प्रदेश मेंएलपीजी गैस सिलेंडर वितरण का कार्य शुरू हो चुका है। सरकार अपने बजट में राशि भी सुनिश्चित कर चुकी है। त्योहार के समय साल में 3 सिलेंडर प्रदान किए जाएंगे।

महिलाओं को होगा लाभ

रसोई की व्यवस्था संभाल रही महिलाओं को बड़ा लाभ होने वाला है। अगर वर्ष में त्योहार के समय सिलेंडर फ्री में मिल जाए तो अवश्य ही महिलाओं का हाथ मजबूत होगा। ज्यादातर त्योहारी सीजन में सिलेंडरों की खपत भी बढ़ जाती है। ऐसे में महिलाओं को सिलेंडर के खत्म होने की चिंता बनी रहती थी। लेकिन जब त्योहार के सीजन में फ्री सिलेंडर प्राप्त होगा तो महिलाएं अवश्य ही लाभान्वित होंगी।

Next Story