बिज़नेस

सरकार दे रही 6 लाख रूपए जीतने का मौका, चूके तो होगा पछतावा

FD Interest Rate Hike
x
दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) 6 लाख रूपए जीतने का मौका दे रही है।

दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) न सिर्फ यात्रियों के लिए सफर करने का एक माध्यम है बल्कि दिल्ली मेट्रो में बहुत सी संस्थाओं द्वारा विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाती हैं। जो व्यक्ति प्रतियोगिता को जीतता है उसे कैश पुरुस्कार और सम्मान दिया जाता है।

इस समय सरकार की तरफ से एक ऐसी प्रतियोगिता लाई गई है, जिसका प्रचार दिल्ली मेट्रो द्वारा जोरों शोरों से किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता को जो जीतेगा उसे सरकार की तरफ से 6 लाख रु तक का नकद पुरुस्कार भी दिया जाएगा।

अगर आप भी इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेना चाहते हैं तो आपको इस प्रतियोगिता की डिटेल्स पता होनी चाहिए। तो चलिए जानते हैं इस प्रतियोगिता के बारे में विस्तार से:

ये रही प्रतियोगिता की डिटेल्स

सरकार की तरफ से जो प्रतियोगिता लाई गई है वो है रंगोली प्रतियोगिता। 'देश के नाम एक रंगोली सजाओ' नामक इस प्रतियोगिता में आप नीचे दिए लिंक पर जाकर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं- https://amritmahotsav.nic.in/rangoli-making-competition.htm#redirect

लिंक पर जाने के बाद आपको पार्टिसिपेट नाउ का विकल्प मिलेगा जिस पर क्लिक करके आप फॉर्म भर सकते हैं।

इस तरह से भरे सारी जानकारी

फॉर्म में आपको अपना मोबाइल नंबर, पूरा नाम, राज्य का नाम और जिला का नाम भरना होगा। फिर आपको अपनी फ़ोटो के साथ साथ रंगोली की फोटो जिसमें आप रंगोली के साथ हो अपलोड करनी होगी

आपको बता दे दोनों फोटो की साइज अधिकतम 2 MB की हो। जब फोटो अपलोड हो जाए उसके बाद वेरिफिकेशन कोड डालें और डिक्लेरेशन बॉक्स पर टिक करें औरफोरम को सबमिट कर दें।

स्टेट और नेशनल लेवल पर होगी प्रतियोगिता

स्टेट लेवल प्रतियोगिता चलेगी 20 से 28 जनवरी तक। नेशनल लेवल की प्रतियोगिता की तिथि है 5 फरवरी। आपको बता दें कि दोनों प्रतियोगिताएं फिजिकल इवेंट में होंगी। विजेताओं को फोन करके इस बारे में सूचित किया जाएगा।

इनाम की जानकारी:

तीन लेवल के विजेता चुने जाएंगे-

• सबसे पहले जिला लेवल पर तीन विजेताओं का चयन होगा। जिन्हे क्रमश: 10,000 रु, 5 000 रु और 3 000 रु का पुरस्कार दिया जाएगा।

• राज्य स्तर पर तीन विजेताओं का चयन होगा जिन्हे क्रमशः 1 लाख रु, 75 हजार रु और 50 हजार रु का पुरस्कार मिलेगा।

• नेशनल लेवल में 5 विजेताओं का चयन होगा, जिन्हें क्रमश: 6 लाख रु, 5 लाख रु, 4 लाख रु, 3 लाख रु और 2 लाख रु का पुरस्कार दिया जाएगा।

अगर आपके मन में प्रतियोगिता को लेकर कोई सवाल है तो हेल्पडेस्क अधिकारियों को आप से सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे के बीच फोन कर सकते है। हेलपडेस्क नंबर हैं; +91-82797-68451 और +91-99-992-76781। आवेदन की अंतिम तिथि है 14 जनवरी।

Shailja Mishra | रीवा रियासत

Shailja Mishra | रीवा रियासत

    Next Story