बिज़नेस

खाद-बीज के लिए सरकार दे रही 8 हजार रूपये प्रति एकड़, जानिए कैसे मिलेगा लाभ?

Government Schemes
x
सरकार ने इस बढ़ती महंगाई में किसानों की मदद करने के लिए घोषणा की है।

देश की सरकार किसानी को लाभ का धंधा बानने के लिए सिर्फ कहती नही करती भी है। तभी तो सरकार ने इस बढ़ती महंगाई में किसानों की मदद करने के लिए घोषणा की है। सरकार का कहना है कि अब किसानों को खाद-बीज के लिए प्रति एकड़ 8640 रूपये दिये जायेंगे। इसके लिए किसानों को अब खाद बीज के लिए चिंता करने की आवश्यकता नही है। कई जगह तो किसानों को इस कीमत तक खाद-बीज सहकारी समितियों के माध्यम से दिया जाता है। वहीं जानकारी के अनुसार इसके पहले भी किसानों के इसी योजना के माध्यम से 7840 रूपये भेज रही थी। लेकिन इस बार इसमें कुछ बोढोतरी की गई।

सहकारी बैंक देंगे कर्ज

किसानों को यह कर्ज सहकारी बैंकों के माध्यम से दिया जायेगा। इसके लिए बैक किसानों को सीधे खाद-बीज देती है। वही कई बार किसानों को नकद राशि भी देती है। सरकार किसानों को समय पर खाद-बीज देकर खेती में मदद करती है। वहीं अगर दवा या अन्य खर्चे के लिए किसान को पैसे की आवश्यकता होती है ते ऐसी दश में नकद राशि भी दिया जाता है।

लोन के रूप में देती है सहकारी बैंक

किसानों को खाद बीज के लिए दिए जाने वाली राशि 8640 रूपये सहकारी बैंक लोन के रूप में देती है। वहीं अब व्यवस्था नगद के रूप में भी कर दी गई है। इस वर्ष कर्ज की राशि में वृद्धि करते हुए 8640 रुपए प्रति एकड़ मूल्य का खाद बीज किसानों को दिया जाता है।

कर्ज की भरपाई के लिए सरकार द्वारा व्यवस्था की गई है कि समर्थन मूल्य पर फसल बेचने के दौरान समितियां इस कर्ज की राशि की कटौती कर लेती हैं। यह व्यवस्था किसानों के लिए सहायक सिद्ध हो रही है।

सहकारी बैंक से करें संपर्क

अगर आपको भी खेती किसानी के लिए लोन की आवश्यकता है तो आप सहकारी बैंक के माध्यम से लोन ले सकते हैं। किसान क्रेडिट कार्ड योजना के माध्यम से सहकारी बैंक आपको सरकार द्वारा निर्धारित किए गए मूल्य का कर्ज उपलब्ध करवा देंगे।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story