बिज़नेस

GOOD NEWS! गेहूं खरीदी को लेकर सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों की होगी मौज, टूट गए सारे रिकॉर्ड

Rewa MP News
x
इस वर्ष गेहूं की बिक्री खुले बाजार से ज्यादा समर्थन मूल्य खरीदी केंद्रों पर हो रही है। हालत यह है कि चालू विपणन वर्ष में अब तक मे 195 लाख टन खरीदी हो चुकी है।

देश के अधिकतर राज्यों में इन दिनों समर्थन मूल्य पर रवि की मुख्य फसल गेहूं की खरीदी जोरों पर चल रही है। पिछले वर्ष रूस यूक्रेन युद्ध की वजह से गेहूं के दाम में बंपर इजाफा हुआ था। हालत यह थी कि समर्थन मूल्य से ज्यादा गेहूं के दाम खुले बाजार में मिल रहा था। किसान लाभ उठाने खुले बाजार में गेहूं की बिक्री कर रहे थे। वही व्यापारी भी महंगे दाम पर गेहूं की खरीदी कर रहे थे। लेकिन इस वर्ष गेहूं की बिक्री खुले बाजार से ज्यादा समर्थन मूल्य खरीदी केंद्रों पर हो रही है। हालत यह है कि चालू विपणन वर्ष में अब तक मे 195 लाख टन खरीदी हो चुकी है।

पिछले वर्ष से ज्यादा हो चुकी खरीदी

जानकारी के अनुसार चालू विपणन वर्ष 2023-24 में गेहूं की खरीदी 195 लाख टन तक पहुंच गई है। जबकि पिछले विपणन वर्ष 2022 23 मे गेहूं की खरीदी अप्रैल के महीने में काफी कम थी। लगातार हो रही इस खरीदी से माना जा रहा है कि इस वर्ष सरकार के खाली गोदाम पूरी तरह से भर जाएंगे। जानकारी के अनुसार पिछले रवि विपणन वर्ष 2022-23 में 188 लाख टन गेहूं की खरीदी हुई थी।

किस राज्य में कितनी हुई गेहूं की खरीदी

देश में गेहूं उत्पादक राज्य के रूप में मुख्य रूप से तीन प्रदेश शामिल है। जिसमें पंजाब हरियाणा और मध्य प्रदेश का नाम सबसे पहले आता है। इस वर्ष पंजाब में 89.79 लाख टन गेहूं की खरीदी हो चुकी है। वही हरियाणा में 54.26 लाख टन प्रदेश में अब तक में करीब 49.47 लाख टन गेहूं की खरीदी हुई है।

Next Story