बिज़नेस

Paytm यूजर के लिए गुड न्यूज: नए फीचर्स के इस्तेमाल पर मिलेगा 500 रूपए कैशबैक, जानिए कैसे!

Manoj Shukla
17 Sep 2021 8:05 AM GMT
Good news for Paytm users: 500 rupees cashback will be available on the use of new features, know how
x
डिजिटल वॉलेट कंपनी Paytm अपने यूजर को कई चीजों में कैशबैक देता हैं। इसके अलावा यहां कई तरह के रीवार्ड भी मिलते हैं।

नई दिल्ली। Paytm आज युवाओं की पहली पसंद हैं। क्योंकि यह कई तरह की सुविधाएं प्रदान करता हैं। इन सुविधाओं के इस्तेमाल में कपनी की तरफ से कई तरह के रीवार्ड अथवा कैशबैक दिया जाता है। जिससे यूजर की अच्छा प्रॉफिट होता हैं। इस डिजिटल वॉलेट को और अधिक आधुनिक बनाने की दिशा में पेटएम हमेशा कदम उठाता रहता है। साथ ही इन सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए वह यूजर को लुभाने ऑफर देता रहता है। हाल ही में कंपनी द्वारा बिल पेमेंट पर 500 रूपए तक का रीवार्ड दिया जा रहा है।

क्या है ऑफर

रिपोर्ट की माने तो Paytm का ऑफर पोस्ट पेड के सभी तरह के बिल भुगतान पर समान रूप से लागू रहेगा। यूजर, जियो, एयरटेल, बीएसएनएल, एमटीएनएल के साथ ही पोस्ट पेड बिल पेमेंट पर रीवार्ड पा सकते हैं। पहले रीचार्ज में कैशबैक दिया जाता था। लेकिन अब बिल पेमेंम पर भी इसे जोड़ दिया गया है। इसके अलावा रेफरल प्रोग्राम के जरिए भी कैशबैक लिया जा सकता हैं। खबरों की माने तो अगर कोई यूजर किसी दोस्त अथवा फैमिली मेम्बर को रीचार्ज के लिए इनवाइट करता है तो रेफरर एवं रेफरी दोनों को 100 रूपए तक का रीवार्ड दिया जाता है।

रिचार्ज सिस्टम को और अधिक आधुनिक बनाते हुए Paytm ने कई फीचर्स इसमें जोडे हैं। जिससे यूजर को एक फ्रेंडली डिस्प्ले मिल सके। जिसका वह आसानी से उपयोग कर सकें। इसके अलावा यहां कई पेमेंट ऐड करने के आप्शन को भी जोड़ा गया है। जिसमें डेबिट कार्ड, पीटीएम वॉलेट, क्रेडिट कार्ड, नेट बैकिंग आदि की सुविधा दी जा रही है। जिससे यूजर आसानी से इसका इस्तेमाल कर सकें।

Next Story