बिज़नेस

करोड़ो किसानो के लिए खुशखबरी! खाद के रेट हुए कम सब्सिडी लागू

Farmers Yojana 2023
x
किसानों के लिए खुशखबरी है। एक ओर खरीफ सीजन 2023 की शुरुआत हो चुकी है।

किसानों के लिए खुशखबरी है। एक ओर खरीफ सीजन 2023 की शुरुआत हो चुकी है। किसान खेत तैयार कर बहुत जल्दी फसलों की बोनी की तैयारी करेंगे। निश्चित तौर पर आज खेती करने के लिए रासायनिक खाद की जरूरत होती है। केंद्र सरकार का कहना है कि उसके पास पर्याप्त मात्रा में रासायनिक खाद का भंडारण है। दिसंबर का बड़े आराम से किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद दिया जा सकता है। साथ ही यह भी बताया गया है कि खाद के लिए सब्सिडी लागू कर दी गई है। रासायनिक खाद के दाम अब नहीं बढ़ेंगे।

2.25 करोड़ की सब्सिडी

सरकार की तरफ से खाद के लिए सालाना 2.25 लाख करोड़ की सब्सिडी दी जाती है। किसानों को ज्यादा कीमत में खाद की खरीदी ना करनी पड़े इसका इंतजाम सरकार द्वारा किया जाता है। हालांकि बताया गया है कि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी उर्वरक के मूल्य रहेंगे। इसके लिए कार के स्वामित्व वाली कंपनी इफको द्वारा खाद निर्धारित किया जा चुका है। अब उसी भाव से किसानों को खाद उपलब्ध करवाया जाएगा। यह बात अलग है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे माल के भाव में बढ़ोतरी हुई है इसके बाद रहे सरकार खाद के दाम निश्चित कर दिए हैं। जिससे किसानों को परेशानी न हो।

रसायन मंत्री ने दी जानकारी

जानकारी के अनुसार केंद्रीय रसायन मंत्री मनसुख मंडाविया ने बताया है कि रासायनिक खाद के बढ़ते दाम को नियंत्रित करने के लिए केंद्रीय बजट 2022 देश में पहले ही 1.05 लाख करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया था लेकिन साथ में अब 1.10 लाख करोड़ रुपए की अतिरिक्त राशि प्रदान की जा रही है। दीपक कहना है कि देश में यूरिया का पर्याप्त भंडारण किया जा चुका है। घरेलू जरूरत के हिसाब से आयात करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। की सरकार ने 30 लाख टन डीएपी तथा 70 लाख टन यूरिया की व्यवस्था की जा चुकी है।

Next Story