बिज़नेस

Gold Price Today, 10 February 2023: सोने चांदी की कीमतों में फिर बदलाव, फटाफट से चेक करें नए दाम

Gold Price Today, 10 February 2023: सोने चांदी की कीमतों में फिर बदलाव, फटाफट से चेक करें नए दाम
x
Gold Price Today, 10 February 2023: सोने-चांदी की कीमतों में हुए बदलाव

Aaj Ka Sone Ka Bhav, Gold Silver Rate Today 10February 2023: बीते दिनों पहले जहां चांदी के दाम 71000 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गई थी, परन्तु अब चांदी के दामों में गिरावट देखने को मिल रही है, चांदी के दाम 67000 के करीब तक आ गये हैं।

MCX पर सोने चांदी में दिखी गिरावट

रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट का इजाफा किया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसके साथ ही बाजार में भी तेजी देखने को मिली। बुधवार को MCX पर दोपहर के समय चांदी 67500 रुपए के करीब करोबार कर रही थी। इसी प्रकार से सोने के रेट 27 रुपए टूटकर 57230 पर बना हुआ था। मंगलवार को सोना 57257 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 67529 रुपए प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ था।

सोने और चांदी के दामों में लगातार उतार चढ़ाव देखा जा रहा है, जिसके चलते कभी बाजार ऊपर जा रहें हैं तो कही बाजार नीचे उतरते दिखाई दे रहे हैं, आगे सोने चांदी के दाम कैसे रहते हैं इस पर हम नजर बनाएं रखेंगे और आपको अपडेट करते रहेंगे, आप तेज खबर न्यूज से जूड़े रहें।

जैसे की आप जानते हैं, सोने की कीमतों में बदलाव होते रहते हैं। भाव बदलते है आर्टिकल को अपडेट किया जायेगा।

कैसे जानें सोने की प्यूरिटी

Sone Ki Purity Kaise Check Karen : भारतीय मानक संगठन (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की प्यूरिटी पहचानने के लिए हॉल मार्क (hall mark )दिए जाते हैं. 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है. जानकारी के अनुसार ज्यादातार सोना 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं. कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है.

जानें क्या है 22 और 24 कैरेट में अंतर?

24 carat aur 22 carat mein kya antar hai : 24 कैरेट गोल्ड (24 carat gold) 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट (22 carat gold) लगभग 91 प्रतिशत प्यूरिटी होता है. 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है. जबकि 24 कैरेट सोना (24 carat gold) शानदार होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते. इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं.

ऐसे जानें मिस्ड कॉल से भाव

अगर आपको 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानना है तो आप 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं. कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे. इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं.

Next Story