बिज़नेस

Gold Rate: बढ़ रहे सोने और चांदी के भाव, जानें क्या हैं दाम?

Good opportunity for those who buy gold and silver there has been tremendous fall in prices
x
Gold Rate Today: शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने के दाम बड़े हुए दिखे। वहीं चांदी के भाव भी कम नहीं थे।

Gold Rate Today: शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने के दाम बढे हुए दिखे। वहीं चांदी के भाव भी कम नहीं थे। अंतर्राष्ट्रीय बाजार पर अगर नजर डाली जाए तो वहां भी सोने के भाव में तेजी देखी गई। लेकिन चांदी के दाम में अंतर्राष्ट्रीय बाजार मामूली स्तर पर बढ़ रहा था। सोने चांदी दोनों के भाव देश में बढ़ा हुआ दर्ज किया गया।

क्या है सोने का दाम

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 303 रुपए की तेजी के साथ 50939 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। एचडीएफसी सिक्योरिटीज का कहना है कि पिछले कारोबारी सत्र में सोने के दाम 50636 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

फ्यूचर्स ट्रेड में सोने की कीमत मंगलवार को 92 रुपए से बढ़कर 50,963 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। वही मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर जून डिलीवरी के लिए कांट्रैक्ट्स 92 रुपए या 0.18 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ 50, 963 रुपए प्रति ग्राम ट्रेड कर रहा था।

क्या है चांदी की हालत

अगर बात चांदी की की जाए तो 1023 रुपए के उछाल के साथ चांदी 62636 रुपए प्रति किलोग्राम पर बिकी। अगर चांदी की भी तुलना पिछले कारोबारी सत्र के साथ की जाए तो पता चलता है कि चांदी में मामूली बढ़त 22.22 डालर प्रति औंस पर रही है।

वहीं फ्यूचर्स ट्रेड में चांदी की कीमत 477 रुपए से बढ़कर 62270 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सिल्वर कांट्रैक्ट्स की बात की जाए तो यह 477 रुपए या 0.77 प्रतिशत की गिरावट के साथ 62270 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story