बिज़नेस

Gold Price Latest Update: Budget 2023 के बाद घट गए सोने के दाम, यहां मिल रहा सबसे सस्ता गोल्ड फटाफट जानें

Sanjay Patel
6 Feb 2023 1:14 PM GMT
Gold Price Latest Update: Budget 2023 के बाद घट गए सोने के दाम, यहां मिल रहा सबसे सस्ता गोल्ड फटाफट जानें
x
Gold Price Latest Update: बजट के बाद सोने की कीमतें लगातार घटती जा रही हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी बढ़त के बावजूद आज भारत में सोने और चांदी के दाम बाजार खुलने के साथ ही तेजी से गिर गए।

Gold Price Today: बजट के बाद सोने की कीमतें लगातार घटती जा रही हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी बढ़त के बावजूद आज भारत में सोने और चांदी के दाम बाजार खुलने के साथ ही तेजी से गिर गए। हालांकि बाद में इनकी कीमतों में मजबूती दर्ज हुई। शुरुआती कारोबार के बाद 6 फरवरी को भारत में सोने की कीमतों ने मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सकारात्मक रुख अपनाया। सोना वायदा 0.56 प्रतिशत की बढ़त दर्ज करते हुए 56 हजार 990 रुपए पर कारोबार कर रहा था।

सोने की आज यह रही कीमत

शुक्रवार को सोने की कीमतों में तेजी से गिरावट दर्ज की गई। मजबूत नौकरियों के आंकड़ों के बाद अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से सोने के दामों में आगे और बढ़ने की संभावना जताई गई है। सोने के दामों में वैश्विक गिरावट के बावजूद एमसीएक्स पर अप्रैल का सोना वायदा सुबह के कारोबार में 400 रुपए या 0.7 प्रतिशत बढ़त दर्ज की गई। यह 56 हजार 980 रुपए पर कारोबार कर रहा था। पिछले सत्र में 1 प्रतिशत की छलांग लगाने के बाद सोमवार सुबह डालर इंडेक्स 103 के आसपास चढ़ा। वैश्विक बाजार में हाजिर सोने की कीमतों में 00ः45 जीएमटी के रूप में 1,865.88 डालर प्रति औंस पर न्यूनतम परिवर्तन देखने को मिला। यह चार सप्ताह के निचले स्तर से अधिक था। अमेरिकी सोने का वायदा 1,879.40 डालर हो गया जिसमें 0.2 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई। खुदरा बाजार की बात की जाए तो यहां सोने की कीमत में किसी प्रकार का तेज बदलाव नहीं देखा गया। 10 ग्राम 24 कैरेट सोना की कीमत 57 हजार 160 रुपए रही। जबकि एक किलोग्राम चांदी की कीमत 71 हजार 200 रुपए पर स्थिर रही।

सोने की कीमतें कहां-कितनी

अंतरराष्ट्रीय मूल्य निर्धारण द्वारा सोने और चांदी की दरें नियंत्रित की जाती हैं। भारत में आज दिल्ली में प्रति दस ग्राम 22 और 24 कैरेट मानक के लिए सोना की कीमत 52 हजार 500 रुपए और 57 हजार 310 रुपए थीं। जबकि चेन्नई में आज सोने की दरें सबसे अधिक थीं। यहां प्रति दस ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 53 हजार 350 रुपए थीं। जबकि प्रति दस ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 58 हजार 200 रुपए रहीं।

दुनिया में सोने का दूसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता है भारत

वल्र्ड गोल्ड काउंसिल (डब्ल्यूजीसी) ने वैश्विक निकाय में भारत को वैश्विक सोने के बाजारों के लिए समर्थन का मजबूत स्तंभ कहा है। यहां सोने के आभूषणों का निर्यात 2015 के 7.6 बिलियन डालर से वृद्धि दर्ज करते हुए 2019 में 12.4 बिलियन डालर पर पहुंच गया। ब्राइडल ज्वैलरी सोने के आभूषणों के परिदृश्य पर हावी है। 2021 में भारत से सोने के आभूषणों के निर्यात में सादे सोने के आभूषणों का निर्यात 38 प्रतिशत था। सोने के आभूषण बाजार में 80-85 प्रतिशत हिस्सेदारी रखते हैं, जिनमें से अधिकांश 22 कैरेट हैं, हालांकि 18 कैरेट के आभूषणों का बाजार बढ़ रहा है। डब्ल्यूजीसी ने कहा कि भारत सोने का दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता है, जहां हल्के और जड़े हुए आभूषणों की मांग में वृद्धि हो रही है।

Next Story