बिज़नेस

1 July से PAN-Aadhaar Link करवाना होगा महंगा, जानें आसान तरीका

PAN Aadhaar link
x
PAN Aadhaar Link: पैन (PAN) को आधार (Aadhaar) से लिंक करवाने की समय सीमा समाप्त हो चुकी है। अब आप एक निश्चित चार्ज जमा कर उसे लिंक करवा सकते हैं।

PAN Aadhaar Link: पैन (PAN) को आधार (Aadhaar) से लिंक करवाने की समय सीमा समाप्त हो चुकी है। अब आप एक निश्चित चार्ज जमा कर उसे लिंक करवा सकते हैं। आधार से लिंक किए बिना पैन चालू रखने की समय सीमा 1 अप्रैल 2022 से समाप्त हो चुकी है। एक बार फिर को आधार से लिंक करवाने की 31 मार्च 2022 से बढ़ाकर 31 मार्च 2023 कर दी गई थी। लेकिन इस दौरान आपको चार्ज देना होगा।

कितना लगेगा चार्ज

जानकारी के अनुसार अगर आप 30 जून 2022 को या उससे पहले पैन को आधार से लिंक करवाना चाह रहे हैं तो आपको 500 रुपए लगेंगे।

वही बताया गया है कि अगर 1 जुलाई 2022 को या उसके बाद पैन आधार से लिंक करवाते हैं तो आपको 1000 रूपये का शुल्क देना होगा। यह शुल्क समय के हिसाब से बांटा गया है।

ऐसे करें लिंक चेक

अगर आप अपना पैन कार्ड आधार से लिंक कर लिया है आप उसे चेक करना चाहते हैं तो सबसे पहले आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद आधार लिंक के विकल्प को चुने। बताया गया है की स्टेटस को देखते हुए हाई पर लिंक पर क्लिक करें यहां आपको आधार और पैन कार्ड की डिटेल भरनी पड़ेगी। जैसे ही आप जानकारी भर देंगे आपको कंफर्मेशन दिखाई देगा।

वही कहा गया है कि अगर आधार कार्ड और पैन कार्ड लिंक नहीं किया गया है तो आपको इस लिंक पर क्लिक करना होगा इसके बाद आधार पर क्लिक करें। इतना करने के बाद पूरी डिटेल भरे। इतना करने के बाद आपका पैन कार्ड आधार से लिंक हो जाएगा। एक समय के पश्चात आप वापस से कंफर्म करने के लिए पुनः ऊपर दी गई प्रक्रिया में चेक कर सकते हैं।

Next Story