
एल्युमिना रिफाइनरी में 5.2 अरब डॉलर का निवेश करेंगे गौतम अडानी, ओडिशा में डालेंगे प्लांट

Gautam Adani Will Invest $5.2 Billion In Alumina Refinery: अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) अब मेटल सेक्टर में बड़ा निवेश करने वाले हैं. अडानी अब ओडिशा में एल्युमिना रिफाइनरी प्लांट सेटअप करेंगे और इसमें 5.2 बिलियन डॉलर यानी तकरीबन 41 हज़ार करोड़ का निवेश करेंगे। एशिया के सबसे अमीर कारोबारी गौतम अडानी इस एल्युमिना रिफाइनरी प्लांट (Alumina Refinery Plant) के साथ अडानी ग्रुप में एक और बिज़नेस शुरू कर देंगे।
बता दें कि अडानी ग्रुप का Alumina Refinery Plant, ओडिशा के रायगड़ा में स्थापित किया जाएगा। राज्य के मुख्य मंत्री नविन पटनायक के ऑफिस से अडानी के इन्वेस्ट होने की बात ट्वीट की है. ओडिशा पीएम ऑफिस के द्वारा ट्वीट करते हुए बताया गया है कि "गौतम अडानी ग्रुप को 416.53 अरब रुपए के इन्वेस्टमेंट के लिए रायगड़ा में रिफाइनरी और कैप्टिव पॉवर प्लांट बनाने के लिए मंजूरी दी गई है. इस रिफाइनरी की वार्षिक क्षमता 40 लाख टन होगी।
मेटल में अभी बिरला और वेदांत का दबदबा
भारत में फ़िलहाल मेटल खासकर एल्युमुनियम में आदित्य बिरला ग्रुप और वेदांत रिसोर्सेज लिमिटेड जैसी कंपनियों का दबदबा है. पिछले साल दिसम्बर में अडानी समूह ने मुंद्रा एल्युमुनियम लिमिटेड की स्थापना की थी जो गौतम अडानी के मेटल सेक्टर में एंट्री मारने के पूरे संकट थे. अब बिड़ला और वेदांत को कांपिटिशन देने के लिए गौतम अडानी भी अल्युमिना रिफाइनरी प्लांट शुरू करने वाले हैं.
दुनिया के चैथे नंबर के अमीर व्यक्ति है गौतम अडानी
बता दें कि पिछले साल गौतम अडानी मुकेश अंबानी से अमीरियत के मामले में काफी पीछे थे, लेकिन 6 महीनों में उन्हें इतना मुनाफा हुआ कि अडानी अब मुकेश अंबानी से काफी आगे हो गए हैं. अडानी ना सिर्फ भारत बल्कि पूरे एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं. इतना ही नहीं दुनिया के टॉप 10 अमीर बिजनेसमैन की लिस्ट में अडानी चौथे स्थान पर हैं.




