बिज़नेस

Garlic Farming Business idea: लहसुन की खेती से हो जाएंगे मालामाल, मात्र इतने महीने में होगी 10 लाख रूपए की कमाई, जानिए कैसे?

Garlic Farming Business idea: लहसुन की खेती से हो जाएंगे मालामाल, मात्र इतने महीने में होगी 10 लाख रूपए की कमाई, जानिए कैसे?
x

lahsun ki kheti

लहसुन की खेती करके आप लखपति बन सकते है.

Garlic Farming Business idea: लहसुन की उपयोगिता से हम सभी परिचित हैं। ठंडी के मौसम में लहसुन की मांग जहां बढ़ जाती है। वहीं वर्ष के अन्य महीनों में भी लहसुन की डिमांड कम नहीं होती है। ऐसे में अगर किसानों को लहसुन करने की सलाह दी जाए तो काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। लहसुन की खेती अगर एक हेक्टेयर में किया जाए तो 150 क्विंटल तक उनका उत्पादन लिया जा सकता है। बाजार भाव के अनुसार यह 150 क्विंटल लहसुन किसान को लाखों रुपए का मुनाफा देती है।

ऐसे करें लहसुन की खेती

  • लहसुन की खेती के पूर्व किसान मिट्टी परीक्षण अवश्य करवाएं।
  • लहसुन 5 से 6 महीने में तैयार होने वाली फसल है।
  • लहसुन की खेती के लिए बारिश के बाद अक्टूबर और नवंबर का महीना सबसे उपयुक्त माना गया है।
  • लहसुन बोने के पूर्व खेत की गहरी जुताई करनी चाहिए।
  • इसके पश्चात लहसुन बोने बेड या परिया का निर्माण करें।
  • लहसुन की कली को अलग अलग कर बोलने के लिए तैयार करें।
  • लहसुन की बुवाई 10-10 सेंटीमीटर की दूरी पर करें।

उत्पादन कुछ इस तरह

लहसुन की फसल 5 से 6 महीने में तैयार हो जाती है। प्रति हेक्टेयर 130 से 150 क्विंटल तक होने की संभावना बताई जाती है। ऐसे में अगर हम बाजार भाव की ओर ध्यान दें तो पता चलता है कि लहसुन का भाव सामान्य दिनों में 50 से 60 रुपये प्रति किलो रहता है। वहीं कई बार इसकी कीमत 100 रुपये तक भी पहुंचती है।

कैसे करें रखरखाव

लहसुन की फसल प्राप्त होने के पश्चात उसका रखरखाव बहुत ही आसान होता है। यह प्याज की अपेक्षा कम सडती है। लहसुन को अगर घर में भंडारित किया जा रहा है तो ऐसी जगह का चुनाव करें जहां सूर्य की सीधी किरण न पड़े। अगर हो सके तो अंधेरे वाली जगह काफी उपयुक्त है।

Next Story