बिज़नेस

Farming Business Ideas: 1 एकड़ से शुरू की लहसुन की खेती, अब कर रहे 1000 एकड़ में, जानिए कैसे?

Garlic cultivation started from 1 acre, now doing it in 1000 acres, know how
x
लहसुन की खेती (Garlic cultivation) की खेती किसानो को मालामाल बना रही है।

Profitable Farming Business: भारत एक कृषि प्रधान देश है। जहां आज भी आबादी का ज्यादा हिस्सा किसानी पर ही निर्भर है। ऐसे में हर वर्ष 23 दिसंबर को राष्ट्रीय किसान दिवस (National Farmer's Day) मनाया जाता है। आज किसान दिवस के अवसर पर हम मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के एक ऐसे गांव के बारे में चर्चा करेंगे जहां कभी गेहूं और चावल की खेती होती थी लेकिन आज 1 एकड़ से लहसुन की खेती शुरू कर अब 1000 एकड़ में करीब डेढ़ सौ किसान खेती कर रहे हैं। लहसुन का अत्याधिक उत्पादन किसानों को मालामाल तो कर ही रहा है साथ में जमीन की अच्छी बेहतर देखभाल भी किसान कर पा रहे हैं। आज हम बात करेंगे बीना के उस किसान अजब सिंह की जिन्होंने सर्वप्रथम लहसुन की खेती शुरू की।

लहसुन कृषक अजब सिंह

बिना के गांव के रहने वाले अजब सिंह ने खेती से कुछ ऐसा करने का सोच ही रहे थे कि उनके दिमाग में लहसुन की खेती की योजना बनी। वाह लहसुन की खेती करने के लिए कृषि अधिकारियों से संपर्क कर बीज और जानकारी इकट्ठा की इसके बाद 1 एकड़ में लहसुन की खेती शुरू की।

गांव के लोग करते थे मजाक

पहली बार अजब सिंह ने लहसुन की खेती की तो लोग उनका मजाक उड़ाते थे। लोगों द्वारा कहा जाता था की अजब सिंह के खेत में मुर्गे के पंख उड़ रहे हैं। लेकिन 1 एकड़ की खेती से हुए लाभ ने सतोरिया गांव के 150 किसानों को प्रेरित कर दिया। आज करीब 1000 एकड़ में लहसुन की खेती कर किसान लाखों रुपए कमा रहे हैं।

कितना होता है उत्पादन

बताते हैं कि गेहूं और चना 1 एकड़ में बोने पर करीब 10 से 12 कुंटल की पैदावार होती है। वहीं अगर लहसुन की खेती की जाए तो 1 एकड़ में 40 से 45 क्विंटल लहसुन की पैदावार बड़े आराम से की जा सकती है। लहसुन के दाम 50 से 60 रुपए के करीब रहते हैं। ऐसे में 1 एकड़ मैं हम लाखों रुपए कमा सकते हैं।

लहसुन की खेती के संबंध में बताया जाता है कि ठंड के समय सर्वाधिक लगने वाला पाला रोक नहीं लगता। ऐसे में लहसुन की खेती किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है। अब आसपास के गांव के किसान भी इस खेती को कर रहे हैं।

Next Story