बिज़नेस

सपने में दिखे बाढ़, बारिश और समुद्र तो आपके साथ होने वाला है कुछ ऐसा, जानिए!

सपने में दिखे बाढ़, बारिश और समुद्र तो आपके साथ होने वाला है कुछ ऐसा, जानिए!
x
स्वप्न शास्त्र में हमें आने वाले सपनों के बारे में बारीकी से अध्ययन कर जानकारी दी गई है।

स्वप्न शास्त्र में हमें आने वाले सपनों के बारे में बारीकी से अध्ययन कर जनकारी दी गई है। कई बार सपने हमारे आने वाले संकटों और शुभ संकेतों को प्रकट करते हैं। केवल उन्हें समझने की आवश्यकता होती है। लेकिन स्वप्न को समझना कोई सरल बात नहीं है। आज हम नदी समुद्र बारिश या बाढ़ का स्वप्न देखने पर शुभ अशुभ विचार करने जा रहे हैं। हमारा स्वप्न शास्त्र कहता है कि इन चीजों को देखने पर कभी शुभ तो कभी अशुभ भी होता है। शुभ और अशुभ को अलग-अलग समझने के लिए बारीकी से अध्ययन की आवश्यकता है। कहा गया है कि-ः

  1. यदि सपने में बाढ़ का पानी दिखाई दे तो इसे बहुत अशुभ संकेत माना गया है। सपना शास्त्र कहता है कि बाढ़ का पानी स्वप्न में देखने पर अवश्य ही अशुभ समाचार मिलते हैं ।
  2. अगर स्वप्न में आप पानी में तैरते हुए अपने आप को देख रहे हैं तो इसका अर्थ है कि आपको बहुत जल्द कार्य में सफलता प्राप्त होगी।
  3. अगर स्वप्न में आप कुएं का पानी देख रहे हैं तो आपको अचानक धन लाभ हो सकता है।
  4. यदि कोई सपने में समुद्र का पानी देखे तो यह सुख नहीं है। जैसे समुद्र का पानी खारा होता है। ऐसे ही आप की वाणी खारा होने या तेज होने की ओर संकेत दे रहा है। एस बॉडी पर नियंत्रण रखना चाहिए।
  5. यदि स्वप्न में हल्की हल्की बारिश होती दिखाई दे तो यह शुभ संकेत है । अवश्य ही आपके जीवन में बहुत जल्दी शुभ समाचार प्राप्त होने वाले हैं।
  6. स्वप्न शास्त्र में कहा गया है कि अगर हम स्वप्न में नदी देखते हैं तो यह बहुत शुभ है। मान्यता है कि आपके सपने आपकी इच्छाएं बहुत जल्द पूर्ण होने वाली हैं।
  7. सपने में अगर कहीं भरा हुआ साफ स्वच्छ जल दिखाई दे रहा है तो यह नौकरी में तरक्की, व्यापार में सफलता की ओर इशारा माना जा सकता है।

नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ऐसे में किसी कार्य को शुरू करने के पूर्व विशेषज्ञ से जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story