बिज़नेस

IDFC First Bank FD Interest Rate: IDFC फर्स्ट बैंक ने बढ़ाई FD पर ब्याज दर

IDFC First Bank FD Interest Rate: IDFC फर्स्ट बैंक ने बढ़ाई FD पर ब्याज दर
x
FC First Bank FD Interest Rate: निजी सेक्टर के बैंक IDFC Frist Bank ने अपने ग्राहकों को Fixed Deposited करने पर मिलने वाले ब्याज को बढ़ा दिया है

FC First Bank FD Interest Rate: RBI के रेपो रेट बढ़ाने से ज़्यादा लोन लेना और चुकाना महंगा हो गया है वहीं बैंकों में अपना पैसा निवेश करना पहले से ज़्यादा फाएदेमंद हो गया है, RBI के Repo Rate 4.40% कर देने के बाद ज़्यादातर बैंकों ने FD पर जमा रकम में मिलने वाले ब्याज प्रतिशत को बढ़ा दिया है.

प्राइवेट सेक्टर के IDFC First Bank ने भी अपने ग्राहकों के लिए FD पर जमा रकम में इंटरेस्ट रेट को बढ़ा दिया है. अबतक बैंक में एक साल की अवधि तक फिक्स्ड डिपोसिट करने पर 5.75% सालाना मिलता था जो अब बढ़कर 6% मिलने लगा है। IDFC First Bank ने नई ब्याज दरों को 23 मई 2022 से लागू कर दिया है.

इससे पहले सेविंग अकाउंट का ब्याज बढ़ा दिया था

IDFC फर्स्ट बैंक ने 1 अप्रैल से सेविंग्स अकाउंट में मिलने वाले ब्याज में बढ़त की थी। बैंक 1 लाख रुपए तक के सेविंग अकाउंट पर 4% की दर से ब्याज ऑफर करता है. इसी प्रकार 1 लाख रुपए से 10 लाख रुपए तक के सेविंग अकाउंट पर 4.5%, 10 लाख रुपए से अधिक, लेकिन 25 लाख रुपए से कम रकम में 5% की दर से ब्याज मिलता है और 25 लाख रुपए से अधिक, लेकिन 1 करोड़ रुपए से कम की रकम जमा है बैंक इसके बदले 6% की दर से सालाना ब्याज देता है.

कई बैंक FD पर ब्याज दर बढ़ा चुके हैं

RBI के रेपो रेट में बदलाव के बाद HDFC, ICICI, इंडियन ओवरसीज बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, कैनरा बैंक, एक्सिस और कोटक महिंद्रा बैंक ने FD की ब्याज दरों में बदलाव किया है.

Next Story