बिज़नेस

पति-पत्नी के बीच रोज हो रही लड़ाई और मारपीट, अपने विवाहित जीवन से आ गए है तंग तो करे ये टोटका, फिर देखिए कमाल

पति-पत्नी के बीच रोज हो रही लड़ाई और मारपीट, अपने विवाहित जीवन से आ गए है तंग तो करे ये टोटका, फिर देखिए कमाल
x
पति पत्नी के बीच में अगर प्रेम भाव नहीं है तो घर में शांति संभव नहीं है।

पति पत्नी के बीच में अगर प्रेम भाव नहीं है तो घर में शांति संभव नहीं है। साथ ही पति पत्नी के बीच का तकरार बच्चों पर बुरा असर डालता है। कभी-कभी पति पत्नी के बीच का तकरार इतना बढ़ जाता है कि वैवाहिक जीवन अंतिम सांसे गिनने लगता है। यह सब कई बार हमारी अनदेखी की वजह से होता है। आज हम कुछ ऐसी ही हल्दी के उपाय बताने जा रहे हैं जिनको करने से बहुत लाभ प्राप्त होता है। हम बात कर रहे हैं हल्दी के उन उपायों के बारे में जिनको इस्तेमाल में लाने से पारिवारिक जीवन सुख में हो जाता है।

लड़की को ससुराल में मिलता है सम्मान

अगर किसी भी वैवाहिक स्त्री को उसे अपने ससुराल में सम्मानजनक स्थान प्राप्त नहीं होता है तो उसे हल्दी का टोटका करना चाहिए। इसके लिए बताया गया है कि 7 साबुत हल्दी की गांठ, पीतल का टुकड़ा, थोड़ा सा गुड इन सभी चीजों को लेकर ससुराल की दिशा की ओर फेंके। ऐसा करने पर ससुराल में सम्मान मिलता है।

तकरार दूर करने का उपाय

अगर पति पत्नी के बीच काफी समय से तकरार चल रहा है तू उसके लिए यह बहुत कारगर उपाय है। करना यह है कि गुरुवार के दिन हल्दी की एक गांठ लेकर ओम रत्यै कामदेवायः नमः मंत्र का जाप एक माला करें। यह 1 महीने तक करने से लाभ प्राप्त होता है। रात के समय बेसन से बने भोजन ग्रहण करें।

दूर रहती है नकारात्मक ऊर्जा

अगर आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश हो रहा है तो निश्चित ही बात विवाद बढ़ेगा। ऐसे में हल्दी को लेकर घर के कोनों में फैला दें। इससे नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश नहीं करेगी।

नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ऐसे में किसी कार्य को शुरू करने के पूर्व विशेषज्ञ से जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

Next Story