बिज़नेस

दुनिया के सबसे अमीर शख्स Elon Musk ने दान में दिए 5.74 अरब डॉलर, इतने पैसों का इस्तेमाल किस लिए होगा

दुनिया के सबसे अमीर शख्स Elon Musk ने दान में दिए 5.74 अरब डॉलर, इतने पैसों का इस्तेमाल किस लिए होगा
x
Elon Musk Donation Amount: दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति ने दुनिया का सबसे बड़ा दान किया है

Elon Musk Donation Amount: दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति Elon Musk ने दुनिया का सबसे बड़ा डोनेशन किया है। Tesla के मालिक एलोन मस्क ने एक संस्था को 5.74 अरब डॉलर दान किए हैं. दरअसल अपनी एलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी Tesla के 5,044,000 शेयर उन्होंने 19 से 20 नवंबर के बीच दान में दिए थे। अब इस महादान के बारे में यूएस सिक्योरिटीज़ एंड एक्सचेंज कमीशन को जानकारी दी गई है।

यह महादान किसे दिया गया

एलोन मस्क ने इतनी बड़ी अमाउंट दान में देदी लेकिन किसी को यह बताया तक नहीं कि इतनी रकम किस काम के लिए और किस संस्था को दी गई है। इतना ही नहीं मस्क ने एक बार ये भी कहा था कि उन्हें साल 2021 में अबतक का सबसे बड़ा टैक्स अमाउंट भी देश को देना है जो करीब 11 अरब डॉलर था। मस्क ने ऐसे ही अपनी संपत्ति का 2% दुनिया से भुखमरी करने के लिए दान में देने की बात कही थी.

एलोन दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं

एलोन मस्क को भारत में Tesla कार का मालिक ही जाना जाता है जबकि उन्होंने विज्ञान, ट्रांसपोर्ट, इंटरटेनमेंट, स्पेस, जीव विज्ञान, इंटरनेट, पेमेंट सिस्टम को संचालित करने वाली कई कंपनियों के मालिक हैं। मस्क पिछले साल दुनिया के पहले ऐसे अमीर व्यक्ति बन गए थे जिसके पास 3 ट्रिलियन डॉलर की सम्पत्ति हो गई थी. 3 ट्रिलियन डॉलर यानी के भारत की अर्थव्यवस्था। फ़िलहाल उनकी नेटवर्थ 227 अरब डॉलर है। और वो दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति है।


Next Story