बिज़नेस

Elon Musk फिर बने दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति, मगर नेटवर्थ पहले जितनी नहीं है

Abhijeet Mishra | रीवा रियासत
1 March 2023 6:00 PM IST
Updated: 2023-03-01 12:30:41
Elon Musk फिर बने दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति, मगर नेटवर्थ पहले जितनी नहीं है
x
Elon Musk Position In Rich List: एलन मस्क ने दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में फिर से पहला स्थान हासिल कर लिया है

Elon Musk Position In Top 10 Rich List: Tesla और Twitter जैसी कंपनियों के चेयरमैन Elon Musk एक बार फिर से दुनिया के सबसे अमीर इंसान बन गए हैं. कुछ समय के लिए एलन मस्क दूसरे स्थान में फिसल गए थे, मगर दो महीने के अंदर ही उन्होंने अपनी पहली पोजीशन को दोबारा हासिल कर लिया है. भले ही Elon Musk दोबारा से Richest Man In The World बन गए हैं मगर उनकी नेट वर्थ पहले जैसी नहीं है.

गौरतलब है कि लक्जरी गुड्स कंपनी एलएमवीएच के मालिक बर्नार्ड अरनॉल्ट (Bernard Arnault) ने कुछ महीने पहले अमीरियत के मामले में एलन मस्क को पछाड़ते हुए दुनिया के पहले सबसे अमीर आदमी बन गए थे. उनकी संपत्ति बढ़कर 185 अरब डॉलर हो गई थी. लेकिन एलन मस्क भी उनसे पैसों के मामले में ज़्यादा पीछे नहीं थे. यह पहले से ही तय था कि मस्क एक न एक दिन दोबारा से पहले स्थान में पहुंच जाएंगे।

एलन मस्क की संपत्ति

Elon Musk Net Worth March 2023: बता दें कि एलन मस्क की नेटवर्थ में हाल ही में 5 बिलियन डॉलर बड़ी है. इसी दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं. मार्च में मस्क की नेट वर्थ 187 अरब पहुंच गई है. बता दें कि पिछले ढाई साल से मस्क ही दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति रहे हैं लकिन उनकी संपत्ति तब 2.68 बिलियन से लेकर 3 ट्रिलियन डॉलर हुआ करती थी. बता दें कि एलन मस्क के पास दुनिया के सबसे अमीर शख्स होने के अलावा एक और टाइटल है. वो है 'दुनिया में सबसे ज़्यादा पैसे गंवाने वाला शख्स' जानकारी के लिए बता दें कि एलन मस्क ऐसे पहले शख्स हैं जिन्होंने 200 अरब डॉलर का नुकसान झेला है. Twitter खरीदने के बाद मस्क की संपत्ति लगातार घटती गई. ट्विटर डील के बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब एलन मस्क की संपत्ति में बढ़त हुई है.

Next Story