बिज़नेस

Mushroom Farming Business: मशरूम की खेती कर कमाए पैसा, कम लागत में ज्यादा मुनाफा

Mushroom Farming Business
x
Mushroom Farming Business: आमतौर पर किसान धान गेहूं खेती कर परेशान रहता है। क्योंकि इसमें समय भी ज्यादा लगता है और मुनाफा भी कम होता है।

Mushroom Farming Business: आमतौर पर किसान धान गेहूं खेती कर परेशान रहता है। क्योंकि इसमें समय भी ज्यादा लगता है और मुनाफा भी कम होता है। साथ ही प्राकृतिक आपदा के कारण कोई न कोई परेशानी बनी रहती है। इन सबके बीच मशरूम की खेती करें किसान तो अच्छा खासा लाभ अर्जित कर सकते हैं। वही उन राज्यों के लिए तो और भी लाभदायक है यहां पानी की कमी। आज भी वहां के किसान मानसून का इंतजार करते रहते हैं। यहां भी मशरूम की खेती कर किसान खेती को लाभ का धंधा बना रहे हैं।

बाजार में बढ़ गई मांग

जैसे-जैसे किसान मशरूम की खेती की ओर अपने कदम बढ़ा रहे हैं। वैसे ही मशरूम की मांग बढ़ती जा रही है। बात कर रहे हैं राजस्थान जैसे राज्य की जिसे शुष्क प्रदेश कहा जाता है। यहां वर्षा की कमी की वजह से किसानों ने मशरूम की खेती अपनाई और अच्छा लाभ अर्जित कर रहे हैं। बहुतायत मात्रा में खेती होने से अच्छा लाभ मिल रहा है।

कम जमीन में करें खेती

मशरूम की खेती के लिए ज्यादा जमीन की आवश्यकता नहीं होती। इसे बंद कमरे में उगाया जाता है। ऐसे में जमीन की आवश्यकता नहीं होती बल्कि अगर घर की कमी है तो लोग सेड बनाकर मशरूम की खेती कर रहे हैं।

तीन तरह के मशरूम की करे खेती

कृषि विज्ञान केंद्र मे मशरूम विशेषज्ञों द्वारा बताया गया है कि तीन तरह के मशरूम की खेती आमतौर पर की जाती है। जिसमें ऑयस्टर मशरूम, बटन मशरूम और दूधिया मशरूम शामिल है। आइए जाने इन तीनों तरह के मशरूम की खेती करने की पूरी विधि।

आयस्टर मशरूम

आयस्टर मशरूम की खेती बड़ी आसानी से की जा सकती है। इसे सितंबर के महीने में बोना उपयुक्त बताया गया है। इसे नवंबर तक उत्पादन लिया जा सकता है। इस मशरूम की मांग दिल्ली कोलकाता मुंबई जैसे बड़े शहरों में है। गुजरात और राजस्थान जैसे क्षेत्र में इसके पर्याप्त खेती हो रही है।

बटन मशरूम

बटन मशरूम की खेती निम्न तापमान वाले क्षेत्रों में होती है। लेकिन ग्रीनहाउस तकनीकी द्वारा इसकी खेती हर जगह संभव है। इसे कंपोस्ट खाद पर उगाया जाता है। इसकी खेती के लिए 22 से 26 डिग्री सेंटीग्रेड का तापमान बनाना होता है। वही 80 से 85 प्रतिशत तक नहीं चाहिए। बटन मशरूम का खूब उत्पादन होता है और बाजार में इसकी मांग भी बहुत है।

दूधिया मशरूम

दुनिया मशरूम की खेती गर्मी के मौसम में आसानी से की जा सकती है। इसे 28 से 38 डिग्री सेंटीग्रेड तापमान पर उगाया जाता है। वहीं नमी की मात्रा 80 से 90 प्रतिशत के बीच होनी चाहिए। अच्छे तापमान में इसका उत्पादन भी अच्छा होता है। इसे उगाने के लिए वालों की आवश्यकता होती है।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story