बिज़नेस

Bamboo Farming Business: बांस की खेती कर घर बैठकर करें कमाई, सरकार दे रही 90 प्रतिशत सब्सिडी

Bamboo Farming Business
x
अगर आप भी कम लागत में अच्छा खासा पैसा कमाना चाहते हैं तो बांस की खेती (Bamboo Farming) सबसे बेस्ट है।

Bamboo Farming Business Plan: सरकार कई ऐसे कृषि कार्यों को बढ़ावा दे रही है जिससे किसान घर बैठे आसानी से कमाई कर सकते हैं। साथ ही किसानों को सहायता के तौर पर सरकार अनुदान उपलब्ध करवाती है। जिससे किसान बिना किसी परेशानी के इस खेती को कर सकें। आज हम बात कर रहे हैं बांस की खेती (Bamboo Farming) के संबंध में। जिसमें एक बार लगाने के बाद लगभग 40 वर्ष तक घर बैठकर किसान कमाई कर सकते हैं।

झोली भरने वाली खेती


शायद आपने नहीं सुना होगा कि बांस की खेती को झोली भरने वाली खेती का नाम दिया जा चुका है। निश्चित तौर पर बांस की खेती के संबंध में कहा गया है कि इसका उपयोग इतना ज्यादा बढ़ चुका है की बांस हाथों हाथ बिक रहा है। बांस के पौधे को एक बार जमीन में रोपण करने के बाद उससे करीब 40 वर्ष तक लगातार उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है।

बांस की बढ़ रही मांग


बांस की मांग दिनों दिन बढ़ती जा रही है। बांस की खेती कर किसान अपने बंजर जमीन में भी सोने जैसी कीमत प्राप्त कर सकता है। साथ ही अगर चाहे तो बांस के बीच में कई अन्य फसलों की खेती संभव है। बांस की खेती करने पर इजाफा ही इजाफा है। बात अगर इसके मांग की करें तो बांस का उपयोग कागज बनाने से लेकर भवन निर्माण में भी उपयोग किया जाता है। बांस के उपयोग पूर्व काल में घर का छप्पर बनाने में किया जाता था। लेकिन आज के समय में ज्यादातर लोग पक्के भवनों का निर्माण करवा रहे हैं। इसके बाद भी पक्के मकान के निर्माण में बांस सहायक के रूप में उपयोग किया जाता है। शायद आपने भी बांस की सब्जी और बांस का अचार खाया होगा। अगर नहीं खाया है तो बाजार में बड़े-बड़े अचार की दुकानों में मांगने पर बांस के अचार मुरब्बा सब्जी आपको भी प्राप्त हो जाएगी। बताया गया है बांस के नए निकलने वाले पौधे बहुत ही कोमल होते हैं। इस कोमल तने का उपयोग किया जाता है। इस ताने का अचार, मुरब्बा, सब्जी आदि पकवान बनाए जाते हैं।

Next Story