बिज़नेस

15 साल की उम्र में Instagram से कमाएं 7 लाख रूपए, फिर शुरू किया खुद का बिजनेस अब हर महीने गिर रहे पैसे ही पैसे, जानिए कैसे?

15 साल की उम्र में Instagram से कमाएं 7 लाख रूपए, फिर शुरू किया खुद का बिजनेस अब हर महीने गिर रहे पैसे ही पैसे, जानिए कैसे?
x
देश में प्रतिभावान युवकों की कमी नहीं है। देश के गुजरात प्रांत के रहने वाले 15 वर्ष के एक युवक कमाल कर दिखाया है।

देश में प्रतिभावान युवकों की कमी नहीं है। देश के गुजरात प्रांत के रहने वाले 15 वर्ष के एक युवक कमाल कर दिखाया है। इतनी कम उम्र में युवक अपनी खुद की कंपनी खड़ी कर आज लखपति बना हुआ है। युवक का नाम मोहित चूरीवाल है। मोहित ने सोशल मीडिया में अपनी कामयाबी का परचम लहराते हुए 15 साल की उम्र में इंस्टाग्राम (Instagram) से लखपति बन गए हैं हालांकि यह सब इतना सरल भी नहीं है। मोहित को यह मुकाम हासिल करने के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ी।

ऐसे की शुरुआत

आज युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बन चुके मोहित बताते हैं कि जब वह 15 वर्ष के थे तब उन्होंने पढ़ाई के साथ कुछ करने की ठानी। शुरुआत में उन्होंने सोशल मीडिया का सहारा लिया और इंस्टाग्राम पर अकाउंट बनाया। बाद में उसे 7 लाख रुपए में बेच भी दिया। मोहित बताते हैं कि शुरुआत के दिनों में यह सब इतना आसान नहीं था। उन्होंने पहले यूट्यूब चैनल पर काम किया। लेकिन ज्यादा सफलता नहीं मिली। इसके बाद वह सोशल पेज बनाए लेकिन वह हैक हो गया।

ऐसे बने लखपति

मोहित अपने लखपति बनने के संबंध में बताते हैं कि जब वह 12वीं की पढ़ाई कर रहे थे उस वक्त उन्होंने इंस्टाग्राम पेज को 7 लाख रूपये में बेच दिया। इसके पश्चात उन्होंने अपनी कंपनी शुरू करने का प्लान किया जिसके लिए 7 लाख रूपये से भी ज्यादा पैसों की जरूरत थी। लेकिन हिम्मत नहीं हारी और अपने कार्य में लगे रहे।

बताया जाता है कि मोहित को सफलता हासिल हुई। 18 वर्ष की उम्र में मोहित ने कंपनी की शुरुआत करते हुए हर महीने 3 लाख की कमाई करने लगे। इस कार्य को शुरू करने में मोहित ने अपने घर वालों से कोई आर्थिक मदद नहीं ली। वह अपने दम पर इतना बड़ा काम शुरू कर आज सफल युवाओ गिने जा रहे हैं।

Next Story