बिज़नेस

e SHRAM CARD: जल्दी करवाएं ई-श्रम पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन, मिल रहे शानदार बेनिफिट

e SHRAM CARD
x

e SHRAM CARD

e Shram card details and benefits in hindi: आये जानते हैं ई श्रम योजना (e Shram Yojana) के से जुडी सभी जानकारियो के बारे में..

e SHRAM Card: देश के मजदूरों को आर्थिक तौर पर मजबूत करने खास तौर पर विषम परिस्थितियों में जब मजदूर किसी कारण बस विकलांग हो जाता है या उसकी मौत हो जाती है। तो इस श्रम पोर्टल (e Shram card portal) पर रजिस्टर्ड श्रमिकों को सहायता उपलब्ध करवाती है। सरकार की इस योजना का लाभ उठाने के लिए देश के श्रमिकों को आगे आना चाहिए। फिलहाल करीब 8 करोड़ श्रमिकों का पंजीयन हो चुका है। जानकारी के अनुसार श्रम (Shram) और रोजगार मंत्रालय पहले साल का प्रीमियम भरते हैं।

मिलती है यह सुविधाएं (e Shram Benefits)

जानकारी के अनुसार श्रम मंत्रालय द्वारा इस योजना के तहत रजिस्टर्ड मजदूर कि मौत हो जाने पर या फिर पूर्ण विकलांगता की स्थिति में ई श्रम पोर्टल (e shram portal) जिसे प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana) के नाम से भी जाना जाता है। किसी भी विषम परिस्थियों में सरकार श्रमिको को 200000 रुपए की सहायता दी जाती है। आनसिक विकलांगता पर 100000 रुपए दिये जाते हैं। इस योजना का संचालन इंश्योरेंश कंपनियों द्वारा किया जा रहा है।

हो चुके है 8 करोड़ रजिस्ट्रेशन

सरकार द्वारा e-Shram पंजीयन के बाद करीब 8 करोड़ असंगठित कामगारों का रजिस्ट्रेशन किया जा चुका है। वहीं सरकार का प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा श्रमिकों का रजिस्ट्रेशन कर उन्हें लाभान्वित किया जाए। जिसके लिए स्थानीय स्तर पर निकायों को लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए कहा गया है।

ऐसे करवाएं रजिस्ट्रेशन (e Shram Card Registration)

ई श्रम पोर्टल (e shram portal) पर रजिस्ट्रेशन (registration) करवाने के लिए ई पोर्टल में खुद का रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। सबसे पहले इसमें लॉगिन करें इसके बाद अपने आधार नंबर से जुड़े मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करना होता है। इसके बाद ओटीपी पर क्लिक करें। रजिस्ट्रेशन पूरा करने के लिए दी गई जानकारियों को भरते जाएं। अगर ऐसा न हो सके तो सर्विस सेंटर जिला या क्षेत्रीय कार्यालय में जाकर रजिस्ट्रेशन करवाना होता है।

Next Story