बिज़नेस

Mandi Bhav: डॉलर चना व सोयाबीन के दाम बढ़े, देसी चना के रेट में गिरावट, यहां पर जानें आज का सटीक मंडी भाव

Sanjay Patel
19 May 2023 11:28 AM GMT
Mandi Bhav: डॉलर चना व सोयाबीन के दाम बढ़े, देसी चना के रेट में गिरावट, यहां पर जानें आज का सटीक मंडी भाव
x
Mandi Bhav: मंडी भाव की बात की जाए तो अनाज और सब्जियों के दाम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। डॉलर चना और सोयाबीन के दाम जहां बढ़ गए तो वहीं देसी चना के रेट में गिरावट आई है।

Mandi Bhav: मंडी भाव की बात की जाए तो अनाज और सब्जियों के दाम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। डॉलर चना और सोयाबीन के दाम जहां बढ़ गए तो वहीं देसी चना के रेट में गिरावट आई है। गेहूं और मसूर के दाम पूर्व की तरह ही बने हुए हैं। यहां पर आपको इंदौर मंडी के ताजा और सटीक भाव की जानकारी प्रदान की जाती है। संभाग के प्रमुख मार्केट रेट यहां उपलब्ध हैं। दलहन, तिलहन, मक्का, सरसों सहित अनाज व सब्जियों के सटीक दाम यहां पर मिलेंगे।

आज का अनाज भाव

मंडी में आज अनाज के दाम में भी उतार-चढ़ाव नजर आया। सोयाबीन 1800 से 5295, गेहूं 1700 से 2895, गेहूं सुजाता 2460, मक्का 1689 से 1755, डॉलर चना 5000 से 12080, देसी चना 3850 से 6410, चना कांटा 4375 से 6466, मसूर 4625, मूंग 4700 से 7605, मूंग एवरेज 3570 से 6200, तुअर 6800 से 8000, तुअर सफेद महाराष्ट्र 3840 से 6965, तुअर कर्नाटक 3980 से 7550, निमाड़ी तुअर 3850 से 7250, सरसों 5195, सरसों निमाड़ी 3800 से 5060, उड़द बोल्ड 1470, उड़द मीडियम 2800 और हलका उड़द के दाम 2600 से 2800 रुपए तक रहे।

मंडी सब्जी रेट

सब्जियों में टमाटर 400 से 1400, कद्दू 300 से 600, खीरा 400 से 800, भिंडी 800 से 3000, पालक 400 से 800, करेला 1500 से 2500, लौकी 500 से 1200, बैगन 300 से 600, फूल गोभी 600 से 1000, अदरक 3000 से 8500, हरी मिर्च 600 से 1800, पपीता 600 से 2000, अनानास 1500 से 4000, पत्ता गोभी 400 से 800, सहजन 1000 से 2500, धनिया 800 से 1600, शिमला मिर्च 600 से 1600, टेंसी 400 से 800 रुपए तक नजर आए। तरबूज 400 से 1200, खरबूजा 500 से 1400, सेब 2000 से 8000, केला के दाम 600 से 1800 रुपए तक रहे।

आलू, प्याज, लहसुन भाव

एक्स्ट्रा सुपर आलू 800 से 1100, गुल्ला आलू 500 से 700, ज्योति आलू 800 से 1500, चिप्सोना आलू 600 से 1250 और छांटन आलू के दाम 300 से 700 रुपए तक रहे। जबकि एक्स्ट्रा सुपर प्याज 1000, सुपर प्याज 700 से 900 और एवरेज प्याज के दाम 500 से 650 रुपए तक देखने को मिले। वहीं एक्स्ट्रा सुपर लहसुन 7000 से 8500, सुपर लहसुन 2100 से 3000, एवरेज लहसुन 1500 से 1800, मीडियम लहसुन 2000 से 4000 और हलकी लहसुन के भाव 500 से 2000 रुपए तक रहे। उपरोक्त समस्त भाव व्यापारियों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक हैं जिसमें उतार-चढ़ाव हो सकता है।

Next Story