बिज़नेस

भगवान विष्णु को प्रसन्न करने करे ये टोटका, पलभर में पूरी होगी मनोकामनाएं, घर की तिजोरी में भर देंगे पैसे ही पैसे, जानिए!

Chaturmas 2022
x
भगवान विष्णु को जगत का पालनहार कहा गया है। कहा तो यहां तक जाता है कि भगवान विष्णु कि इच्छा के बगैर एक पत्ता भी अपनी जगह से नही हिल सकता है।

भगवान विष्णु को जगत का पालनहार कहा गया है। कहा तो यहां तक जाता है कि भगवान विष्णु कि इच्छा के बगैर एक पत्ता भी अपनी जगह से नही हिल सकता है। यह बात भगवत गीता में स्वयं भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को उपदेश देते हुए बताई थी। ऐसे में हम समझ सकते हैं कि अगर भगवान विष्णु को प्रसन्न कर लिया जाय तो फिर हमारे पास किसी चीज की कमी नही रह जायेगी।

भगवान विष्णु को ऐसे करें प्रसन्न

कहा गया है कि अगर भगवान विष्णु को प्रसन्न करना है तो इसके लिए अलग से कोई विशेष अनुष्ठान करवाने की फिलहाल आवश्यकता नही है। कहा गया है कि हम साधारण से उपायों को अपना कर भगवान विष्णु को प्रसन्न कर सकते हैं।

  • करें यह उपाय
  • भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए हमें सूर्योदय के पूर्व उठना चाहिए। इसके बाद दैनिक क्रिया से निवृत्त होकर स्नान करें।
  • शुद्ध पवित्र पीले रंग का वास्त्र धारण करें। पीला रंग शूभता का प्रतीक है तथा भगवान विष्णु को बहुत प्रिय है।
  • भगवान विष्णु की पूजा शुरू करने के पूर्व उगते हुए सूर्यदेव को जल में थोड़ी सी हल्दी डालकर अर्घ्य दें।
  • इसके बाद सुखआसन पर बैठकर भगवान विष्णु की मूर्ति को विधान पूर्वक स्नान करवाएं। पीले रंग का वस्त्र पहनाएं। तिलक लागाएं। पीले या फिर सफेद रंग के फूल चढाएं।
  • भगवान का पीले रंग वाली मिठाई और केले का भोग लगाएं।
  • भगवान की पूजा पूर्ण होने के बाद चंदन या फिर तुलसी की माला लें।
  • इसके बाद इन तीन मंत्रों में से किसी एक मंत्र का एक माला जाप प्रतिदिन करें।

यह हैं मंत्र

1 ओम नमो नारायण।
2 ओम नमो भगवते वासुदेवाय।
3 श्रीमन नारायण नारायण हरि-हरि।

  • कहा गया है कि यह बडे ही चमत्कारिक मंत्र हैं। इनका जाप करने वाला व्यक्ति जीवन में सुख, शांति और समृद्धि प्राप्त करता है। साथ ही इसे मोक्ष की प्राप्ति होती है।
  • बताया गया है कि मंत्रों के प्रति हमारी जितनी अधिक आस्था होगी हमें उसका लाभ भी उतना या फिर उतने से अधिक प्राप्त होता है।

नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ऐसे में किसी कार्य को शुरू करने के पूर्व विशेषज्ञ से जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story