बिज़नेस

खूबसूरती का सुख पाने के लिए करें ये टोटका

खूबसूरती का सुख पाने के लिए करें ये टोटका
x
शुक्र आदमी को भौतिक सुख-प्रेम व संपन्नता देता है.

विशेष। ज्योतिष की माने तो ग्रहों में शुक्र का आत्याधिक महत्वं है। क्योकि इससे जीवन का प्रभाव निर्भर है। इस ग्रह के प्रभाव से आदमी को भौतिक सुख प्रेम व संपन्नता मिलती है।

शुक्र ग्रह ही वृषभ और तुला राशि का स्वामी है। ज्योतिष की मानें तो शुक्र ग्रह को देव गुरु बृहस्पति की राशि मीन में उच्च का माना गया है। जानते है शुक्र ग्रह को मजबूत करने के मंत्र और उपायों के बारे में.।

मंत्रो का करे जाप

शुक्र ग्रह से अगर गडबड़ हो रहा है और जीवन में दरिद्रता, गरीबी और आर्थिक तंगी आ रही है तो प्रत्येक शुक्रवार और पूर्णिमा के दिन शुक्र के मंत्रों का जाप करे। इससे शुक्र ग्रह मजबूत होता है और आपके जीवन में आयी आर्थिक तंगी समाप्त होती है। श्री सूक्त का पाठ भी लाभकारी है और इससे दरिद्रता समाप्त होती है। शुक्र का मंत्र "ऊं द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः।

सफेद चीजें है पसंद

शुक्र ग्रह से सफेद चीजों का अच्छा रिश्ता है। ऐसे में इसे मजबूत करने के लिए खाने में सफेद चीजों जैसे, चावल की खीर, दूध, दही आदि का सेवन करना महत्वपूर्ण माना जाता है।

यदि आप शुक्र ग्रह को मजबूत बनाना चाहते हैं तो आपको घर और अपने शरीर की साफ-सफाई रखनी होगी। इत्र का प्रयोग और दान करें। इससे आपको सभी प्रकार के भौतिक सुखों की अनुभूति होगी। सफेद रंग के वस्त्रों व सफेद वस्तुओं को दान करना चाहिए। इससे आपके जीवन में शुक्र ग्रह से संबंधित शुभ फलों की प्राप्ति होगी। शुक्र ग्रह को मजबूत बनाने के लिए हमेशा महिलाओं का सम्मान करना चाहिए।

नोट- यंहा दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित जानकारी है। रीवा रियासत न्यूज इसकी पुष्टि नही करता है।

Next Story