बिज़नेस

माँ लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए करे ये उपाय, हो जाएंगे मालामाल, जानिए!

माँ लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए करे ये उपाय, हो जाएंगे मालामाल, जानिए!
x

MONEY 2

वैसे तो कहा गया है कि दीपावली के दिन माता लक्ष्मी की विशेष पूजा की जाती है।

वैसे तो कहा गया है कि दीपावली के दिन माता लक्ष्मी की विशेष पूजा की जाती है। जिससे माता लक्ष्मी का आशीर्वाद वर्षभर हमारे ऊपर बना रहता है। लेकिन उसके बाद भी कई ऐसे उपाय हैं जिनको करने से हम माता लक्ष्मी को प्रसन्न कर सकते हैं। माता लक्ष्मी के प्रसन्न हो जाने से जीवन में व्याप्त दरिद्रता दूर होकर व्यक्ति मालामाल हो जाता है। आज हम ऐसे ही कुछ उपाय बताने जा रहे हैं जिनको करने से माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।

गंदगी से करें परहेज

माता लक्ष्मी के संबंध में बताया गया है कि वह उसी घर में निवास करती हैं जहां स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाता है। ऐसे में आवश्यक है कि हम घर को साफ स्वच्छ रखें। खासतौर पर रसोई एवं पूजा घर को नियमित तौर पर साफ करना चाहिए।

घर में न रखें खंडित मूर्ति

हमारे धर्म शास्त्र में बताया गया है कि घर में खंडित मूर्तियों को नहीं रखना चाहिए। न ही उनकी पूजा करनी चाहिए। माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए प्रतिदिन पूजा पाठ अवश्य करें साथ ही खंडित मूर्तियों को नदी में प्रवाहित कर दें।

झाड़ू का न करें अपमान

माता लक्ष्मी उन्हीं पर प्रसन्न होती हैं जो उनके बताए हुए मार्ग पर चलता है। दीपावली के दिन झाड़ू खरीदने का विशेष महत्व बताया गया है। इसका मुख्य कारण यह है कि मान्यताओं के आधार पर झाड़ माता का वास बताया गया है। इसलिए झाड़ू को साफ सुथरा जगह पर ही रखना चाहिए। झाड़ू पर कभी पैर नहीं मारना चाहिए।

पीपल की करें पूजा

बताया गया है कि हमें पीपल की पूजा अवश्य करनी चाहिए। पीपल में भगवान श्री विष्णु का माता लक्ष्मीजी सहित निवास बताया गया है। यहां तक जाता है कि पीपल की पूजा सर्वोत्तम है। क्योंकि इसमें जगत के 33 करोड़ देवी देवता निवास करते हैं।

अगर इन उपायों को लगातार अभ्यास मिलाकर अपनाया जाए तो माता महालक्ष्मी की कृपा अवश्य प्राप्त होती है। इसलिए हमारे धर्म पुराणों में बताई हुई बातों का विश्वास के साथ पालन करना चाहिए।

नोट-ः उक्त समाचार में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। रीवा रियासत समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। दी गई जानकारी प्रचलित मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ऐसे में किसी कार्य को शुरू करने के पूर्व विशेषज्ञ से जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।



Next Story