बिज़नेस

Digilocker Services: व्हाट्सएप से डाउनलोड कर सकेंगे जरूरी दस्तावेज

Digilocker Services: व्हाट्सएप से डाउनलोड कर सकेंगे जरूरी दस्तावेज
x
सरकार की इस पहल का मकसद सरकारी सेवाओं तक लोगों की पहुंच आसान बनाना है।

Digilocker Services: सोशल मीडिया (Social Media) के अगर नकरात्मक पहलू हैं तो इसके कई सकरात्मक पहलू भी हैं। इसी कड़ी में अब व्हाट्सएप के जरिए माईगव हेल्पडेस्क (Mygov Helpdesk) पर डिजिलॉकर सेवाओं (Digilocker Services) का लाभ आम जन उठा सकेंगे। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि लोग सभी जरूरी दस्तावेज को डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए सारे एप रखने की जरूरत नहीं है। सरकार की इस पहल का मकसद सरकारी सेवाओं तक लोगों की पहुंच आसान बनाना है।

बयान के मुताबिक हेल्पडेस्क पर चैटबॉट की सुविधा शुरू की गई है। इसकी मदद से लोग व्हाट्सएप पर माईगव हेल्पडेस्क (Mygov Helpdesk) के जरिए डिजिलॉकर सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए व्हाट्सएप नंबर 9013151515 पर नमस्ते या हाय या डिजिलॉकर लिख कर भेजना होगा। इसके बाद आपके सभी दस्तावेज की सूची दिखेगी। सत्यापन कराने के बाद सभी जरूरी दस्तावेज डाउनलोड कर सकते हैं।

ये दस्तोवज रख सकते हैं

डिजिलॉकर डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत एक प्रमुख पहल है। इस प्रणाली में सुरक्षित रखे गए दस्तावेजों की मूल भौतिक दस्तावेजों के समान माना जाता है। नई सुविधा के तहत लोग डिजिलॉकर में पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, सीबीएसई 10वीं, 12वीं की मार्कशीट, बीमा पॉलिसी, गाड़ियों के पंजीकरण प्रमाण पत्र के साथ सरकारी और अन्य सभी दस्तावेज रख सकते हैं। इन्हें व्हाट्सएप पर कोविड वैक्सीन प्रमाणपत्र की तरह डाउनलोड भी कर सकते हैं।

10 करोड़ पंजीकरण

बताया गया है कि इस एप पर 10 करोड़ से ज्यादा लोगों ने पंजीकरण कराया है। 500 करोड़ से अधिक दस्तावेज डाउनलोड किए गए हैं। गौरतलब है कि माईगव हेल्पडेस्क (Mygov Helpdesk) के लांच होने के 10 दिनों में ही 1.7 करोड़ लोग इससे जुड़ गए। अभी 8 करोड़ यूजर्स है। 3.3 करोड़ ने वैक्सीन प्रमाण पत्र डाउनलोड किया है।

मजबूत बनेगा देश

माईगव के सीईओ अभिषेक सिंह (Mygov CEO Abhishek Singh) ने बताया कि अब नागरिकों को एक आसान मंच के जरिए जरूरी सेवाएं सेकंड में मिल जाएगी। व्हाट्सएप के निदेशक शिवनाथ ठुकराल ने कहा कि यह डिजिटल रूप में देश को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Ankit Pandey | रीवा रियासत

Ankit Pandey | रीवा रियासत

Web Stories, Content Creator, Publisher

    Next Story